फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sisters's wish not to fulfilled by Hanuman ji

बहनों की इच्छा पूरी नहीं कर पाए बड़े 'हनुमान जी'

Wed, 21 Aug 2013 01:39 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sisters's wish not to fulfilled by Hanuman ji

विशालकाय हनुमान जी को राखी बांधने की बहनों की इच्छा पूरी नहीं हो पाई। बात हो रही है चंडीगढ़ में सेक्टर-40 स्थित हनुमंत धाम में 32 फुट के हनुमान जी की।

विज्ञापन


इनकी प्रतिमा को राखी बांधने की भक्तों की इच्छा मंगलवार को अधूरी रह गई। निर्माण कार्य के चलते निर्धारित स्थान तक क्रेन नहीं पहुंच पाई।

महिला सुंदरकांड सभा की अध्यक्ष नीना तिवारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने दोपहर करीब तीन बजे दो लोगों को बुलाया और उनके माध्यम से हनुमान जी को राखी बंधवाई।
विज्ञापन


hanuman gहर साल महिलाएं बड़े हनुमान जी को राखी बांधती आ रही हैं। इस बार मंदिर में छोटे हनुमान जी को राखी बांधी गई। महिला सुंदर कांड सभा की ओर से यह कार्यक्रम किया गया था। नीना तिवारी ने बताया कि महिलाओं ने हनुमान जी को ईको फ्रेंडली राखी बांधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं इन राखियों को 10 दिनों से तैयार कर रही थीं। राखी बांधने से पहले भगवान की आरती उतारी गई। इस अवसर पर रंजू ग्रोवर, प्रेमलता, मीना गुप्ता, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा, पुष्पा, सुमन ठक्कर, शिंगारनी देवी, दर्शना देवी, सुशीला कोसर, संतोष सिंगला आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed