{"_id":"6e9944344c2fbe89c1d032d8de8f155b","slug":"sister-in-law-of-former-officials-from-the-servant-did-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व अधिकारी की पुत्रवधू से नौकर ने किया गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व अधिकारी की पुत्रवधू से नौकर ने किया गलत काम
चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Sep 2013 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के पूर्व सीनियर अधिकारी की पुत्रवधू के साथ नौकर ने छेड़छाड़ की। जब महिला के पति ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी नौकर शिव शंकर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-19 पुलिस ने पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में बुडैल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
घटना सेक्टर-18 में रविवार रात को हुई। प्रशासनिक अधिकारी के बेटे ने पुलिस को बताया कि नौकर ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो नौकर ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में किसी तरह वह बच निकला। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अपने परिवार के साथ सेक्टर-18 में कोठी का निर्माण करवा रहे हैं। इसलिए वे कुछ दिन किराए पर रह रहे हैं। आरोपी शिवशंकर करीब 10 साल से यहीं पर रह रहा है।
कोठी के मालिक विदेश में रहते हैं। आरोपी के जानकारों का कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के बेटे के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।