{"_id":"8a867e9537fd264da851b66c7288fcd8","slug":"sign-check-stole-cash-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइन किए हुए चेक चुराए, कैश न होने पर अदालत गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइन किए हुए चेक चुराए, कैश न होने पर अदालत गए
अमर उजाला, मानसा
Updated Sat, 25 Jan 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति के साथ 62 लाख रुपये की ठगी मारने की कोशिश करने के आरोप में थाना सिटी मानसा की पुलिस ने 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव मलकपुर ख्याला के वासी राम सिंह ने गांव के बीच करीब 7 एकड़ जमीन बेचकर हरियाणा के सिरसा के गांव जलाना में 22 एकड़ जमीन का सौदा अपनी मौसी के लड़के बलविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी कैंचियां ठुठियावाली के जरिए किया।
इस दौरान बलविंदर सिंह ने राम सिंह के दस्तख्त किए दो खाली चेक चोरी कर लिए। चेक गुम होने का पता चलते ही राम सिंह ने बैंक में अर्जी देकर लेन-देन रोक दिया। दूसरी ओर बलविंदर सिंह, जगजीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह, परमिंदर सिंह पुत्र राजपाल वासी बठिंडा और गोपाल सिंह पुत्र शेर सिंह वासी चंडीगढ़ के साथ मिलीभगत करके चोरी किए एक चेक पर 62 लाख रुपये की रकम भर कर बैंक में लगा दिए और चेक कैश न होने की सूरत में राम सिंह के खिलाफ अदालती कार्रवाई शुरू करवा दी।
इसका पता चलते ही राम सिंह ने जिला पुलिस मुखी मानसा को चारों व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दी। जांच के बाद जिला पुलिस मुखी के आदेशों पर थाना सिटी मानसा के इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बलविंदर सिंह, जगजीत सिंह, परमिंदर सिंह और गोपाल सिंह के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया।