फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sign, check, stole, cash, court

साइन किए हुए चेक चुराए, कैश न होने पर अदालत गए

Sat, 25 Jan 2014 09:28 PM IST
अमर उजाला, मानसा
अमर उजाला, मानसा Updated Sat, 25 Jan 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
sign, check, stole, cash, court
एक व्यक्ति के साथ 62 लाख रुपये की ठगी मारने की कोशिश करने के आरोप में थाना सिटी मानसा की पुलिस ने 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार गांव मलकपुर ख्याला के वासी राम सिंह ने गांव के बीच करीब 7 एकड़ जमीन बेचकर हरियाणा के सिरसा के गांव जलाना में 22 एकड़ जमीन का सौदा अपनी मौसी के लड़के बलविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी कैंचियां ठुठियावाली के जरिए किया।


इस दौरान बलविंदर सिंह ने राम सिंह के दस्तख्त किए दो खाली चेक चोरी कर लिए। चेक गुम होने का पता चलते ही राम सिंह ने बैंक में अर्जी देकर लेन-देन रोक दिया। दूसरी ओर बलविंदर सिंह, जगजीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह, परमिंदर सिंह पुत्र राजपाल वासी बठिंडा और गोपाल सिंह पुत्र शेर सिंह वासी चंडीगढ़ के साथ मिलीभगत करके चोरी किए एक चेक पर 62 लाख रुपये की रकम भर कर बैंक में लगा दिए और चेक कैश न होने की सूरत में राम सिंह के खिलाफ अदालती कार्रवाई शुरू करवा दी।
विज्ञापन




इसका पता चलते ही राम सिंह ने जिला पुलिस मुखी मानसा को चारों व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दी। जांच के बाद जिला पुलिस मुखी के आदेशों पर थाना सिटी मानसा के इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बलविंदर सिंह, जगजीत सिंह, परमिंदर सिंह और गोपाल सिंह के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed