{"_id":"66c87f3a86a1c6e9a20233dd","slug":"sidhu-moosewala-new-song-attach-will-be-released-on-30-august-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: आ गया सिद्धू मूसेवाला का नया सांग ‘अटैच’, इस दिन होगा रिलीज, टीम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moosewala: आ गया सिद्धू मूसेवाला का नया सांग ‘अटैच’, इस दिन होगा रिलीज, टीम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Fri, 23 Aug 2024 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:53 PM IST
सार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना जल्द ही उनके फैंस के कानों में गूंजेगा। मूसेवाला का नए गाने का टाइटल 'अटैच' रखा गया है। इसकी जानकारी उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस को जल्द ही मूसेवाला का नया गाना सुनने को मिलेगा। मूसेवाला का नया गाना जल्द रिलीज होने जा रहा है। यह जानकारी सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार की तरफ से दी गई है। मूसेवाला का नया गाना 30 अगस्त को रिलीज हो रहा है। इस जानकारी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद मूसेवाला के फैंस में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
इस गाने का पोस्टर मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया है, जिससे साफ है कि इस गीत का नाम ही जुड़ा हुआ है। गाने का टाइटल ‘अटैच’ रखा गया है, जो 30 अगस्त को रिलीज होगा। इसी गीत को स्टील बैंगल्स व फराडो के सहयोग से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
नया गयाना सिद्धू मूसेवाला के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज होगा या स्टील बैंगल्स चैनल पर जिसकी जानकारी अभी तक मूसेवाला की टीम ने साझा नहीं की है। गीत कितने मिनट का होगा और इसके बोल क्या होंगे। इस बार अभी कोई जानकारी सांझी नहीं की गई है।
विज्ञापन
अगले सप्ताह रिलीज होने वाला गीत अटैच सिद्धू मूसेवाला का इस साल का तीसरा गीत होगा। इस साल के शुरू में मूसेवाला का सन्नी मलेटन से पहला गीत रिलीज हुआ था। इस गीत का नाम था 4:10, जबकि जून महीने में ब्रिटिश गायक व रैपर सटीफलोन डोन के साथ दूसरा गीत रिलीज हुआ था जिसका नाम डिलैमा था।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह पहले ही दावा कर चुके हैं कि सिद्धू मूसेवाला के नये गीत को लेकर अभिभावकों व उसके प्रशंसों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मूसेवाला की मौत के बाद एसवाईएल, वाच आउट, मोरनी, मेरा नाम, गीत रिलीज हो चुके हैं जिनको प्रशंसकों ने खास माना और खूब प्यार भी दिया है।