{"_id":"c5191f560ad86bb1782eed855dfc6a90","slug":"si-caught-taking-bribe-of-12-thousand-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में 12 हजार रिश्वत लेते पकड़ा एसआई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में 12 हजार रिश्वत लेते पकड़ा एसआई
अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 15 Oct 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने सोमवार को जिला कोर्ट में एक एसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उसने एक व्यक्ति से लड़ाई-झगड़े के केस में जमानत कराने की एवज में 20 हजार रुपये मांगे थे।
विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी एसआई के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो को शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह पुत्र रजिंदर सिंह निवासी गांव अराईं माजरा जिला पटियाला ने सूचना दी थी कि उसके चाचा और कुछ अन्य परिवार वालों के खिलाफ थाना कोतवाली में 19 जून 2013 को मुकदमा दर्ज हुआ था।
थाना कोतवाली के एसआई गुरनाम सिंह ने कहा कि वह इस केस में उसके चाचा सुरिंदरपाल सिंह की जमानत करा देगा, लेकिन इसके लिए उसे 20 हजार रुपये रिश्वत देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ आरोपी एसआई को 12 हजार रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जिला कोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।