फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Shot from running grooms's maternal uncle's death

गोली चलने से दूल्हे के मामा की मौत

Thu, 24 Oct 2013 09:58 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
अमर उजाला, फरीदकोट Updated Thu, 24 Oct 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
Shot from running grooms's maternal uncle's death
गांव चक्क शाहू में बुधवार शाम विवाह समारोह के दौरान अचानक गोली चलने से दूल्हे के मामा की मौत हो गई। इस मामले में थाना सादिक पुलिस ने दूल्हे के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गांव चक्क शाहू निवासी लक्खा सिंह के बेटे परविंदर सिंह का वीरवार को विवाह होना था। बुधवार को विवाह से पहले शगुन समारोह के बाद घर में संगीत कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन


देर शाम परविंदर सिंह का पिता लक्खा सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक पड़ोसियों के घर रखने जा रहा था।

इसी दौरान नाच रहे रिश्तेदारों का हाथ लग जाने से उनकी बंदूक से अचानक गोली चल गई, जोकि उनके साले और गांव जनेरियां निवासी बलविंदर सिंह (25) के सीने में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए बलविंदर सिंह को तुरंत फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित किया।

पुलिस ने मृतक की पत्नी गुरजीत कौर के बयान पर लक्खा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed