{"_id":"6091077b8ebc3ed1fd08367d","slug":"shopkeepers-in-punjab-protest-against-order-of-shutting-shops-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराजगी: पंजाब में दुकानें बंद करने के विरोध में हंगामा, जलालाबाद में खुली दुकानों को करवाया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराजगी: पंजाब में दुकानें बंद करने के विरोध में हंगामा, जलालाबाद में खुली दुकानों को करवाया बंद
Tue, 04 May 2021 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/जलालाबाद (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 May 2021 02:08 PM IST
सार
बठिंडा में मंगलवार को कोर्ट रोड पर दुकानदारों ने एकत्र होकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग उठाई कि उनकी दुकानें खोलने के लिए भी समय निश्चित किया जाए।
विज्ञापन
जलालाबाद में प्रदर्शन करते दुकानदार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी को लेकर पंजाब में सरकार की ओर से मिनी लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सरकार ने गैर जरूरी सामान की दुकानों को बंद रखने को कहा है। सरकार के इस फैसले का विरोध होने लगा है। बठिंडा में मंगलवार को कोर्ट रोड पर दुकानदारों ने एकत्र होकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग उठाई कि उनकी दुकानें खोलने के लिए भी समय निश्चित किया जाए। इससे पहले सोमवार को बरनाला में दुकानदारों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
दुकानदार राजीव कुमार, लेखराज शर्मा, दलीप सिंह ने कहा कि दुकानदार के पास कमाई का जरिया सिर्फ एक दुकान है अगर सरकार ने यह भी बंद करवा दी तो दुकानदार अपने परिवारों को क्या खिलाएंगे। दुकानदार ने रोज कमाई कर रोज अपना परिवार पालना होता है। इसलिए वे सब दुकानदार सरकार से मांग करते है कि उनकी दुकानें खोलने के लिए समय निश्चित किया जाए। वे भी कोरोना को लेकर सरकार के बनाए नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
जलालाबाद में हंगामा
जलालाबाद में भी मंगलवार को दुकानें बंद करने को लेकर प्रशासन के साथ दुकानदारों की तनातनी हो गई। बंद से परेशान दुकानदारों ने दुकान खोलने का एलान किया और बग्गा बाजार और रेलवे बाजार में दुकानें खोल दी गईं। इससे हरकत में आई पुलिस ने दुकानदारों को खदेड़ दिया और तमाम दुकानें बंद करा दी। इसके बाद पुलिस ने शिवसेना के स्थानीय प्रधान बब्बू डोडा को हिरासत में लिया और थाने ले गई। इसके बाद दुकानदारों ने थाने के सामने धरना देने के एलान किया। इस पर पुलिस ने बब्बू डूडा को रिहा कर दिया।
विज्ञापन