फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Shiromani Akali Dal Amritsar Simranjit Singh Mann won in Sangrur By Poll

ढह गया आप का सियासी किला: संगरूर का नया ‘मान' बने सिमरन, तीन माह में अर्श से फर्श पर आई आम आदमी पार्टी 

Sun, 26 Jun 2022 04:42 PM IST
निवेदिता वर्मा सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Jun 2022 04:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने गृह इलाके को आप की सियासी राजधानी बताते हैं। ऐसे में सिमरनजीत सिंह के संगरूर का नया ‘मान' बनने के साथ आप के हाथ से राजधानी निकल गई है।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal Amritsar Simranjit Singh Mann won in Sangrur By Poll
जीत का जश्न मनाते सिमरनजीत मान के समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

संगरूर इलाके के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में खुद को स्थापित करने के सपने पाल रही आम आदमी पार्टी के लिए अपने ही गढ़ के लोकसभा उपचुनाव में मिली हार किसी बड़े झटके से कम नहीं है। तीन माह पहले इसी आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान इतिहास रचा था और सभी नौ विधानसभा सीटें साठ फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करके जीतीं थीं। एक ही झटके में आप की सियासी पकड़ ढीली पड़ गई और आप का सियासी किला ध्वस्त हो गया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने गृह इलाके को आप की सियासी राजधानी बताते हैं। ऐसे में सिमरनजीत सिंह के संगरूर का नया ‘मान' बनने के साथ आप के हाथ से राजधानी निकल गई है। उनके गृह क्षेत्र के लोगों ने इस फैसले के साथ आप सरकार की तीन माह की कारगुजारी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन


सियासी जानकार मानते हैं कि आप की हार के पीछे कई कारण रहे हैं। गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से लेकर दिल्ली से सरकार चलने और राज्यसभा सदस्यों के चयन, भीतरी तालमेल में कमी आदि कई मुद्दों को लेकर पंजाबी खफा हैं। मूसेवाला हत्याकांड के बाद तो लोगों का गुस्सा चरम पर रहा। जानकार बताते हैं कि उपचुनाव में मुलाजिम वर्ग सरकार के खिलाफ रहा जबकि विधानसभा चुनाव में मुलाजिम वर्ग आप के साथ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार मानते हैं कि आप को ओवर कान्फिडेंस भी ले डूबा है। संगरूर को आप अपनी जागीर मानने लगी थी। लेकिन संगरूर ने आप का खेल शुरू कर दिया है। संगरूर ने ही आप को आइना भी दिखा दिया है। मूसेवाला हत्याकांड से पहले आप किसी नामवर चेहरे को उपचुनाव में उतारने पर विचार कर रही थी लेकिन हत्याकांड के बाद आप ने पैंतरा बदल दिया। 


सियासत का पांच दशकों का अनुभव रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा का मानना है कि उन्होंने अपने सियासी जीवन में पहली बार देखा है कि किसी सरकार के बनने के दो या तीन माह में मोह भंग हो जाए। इसका सबसे बड़ा कारण तो पंजाब की सत्ता को दिल्ली से चलाना है। पंजाब के लोग ऐसा कदापि सहन नहीं करते। पंजाब की कानून व्यवस्था और सुरक्षा बड़ा गंभीर मुद्दा है। विधायकों, मंत्रियों को कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब की कमान खुद संभालनी चाहिए और सभी के साथ मिलकर काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed