{"_id":"f33d761cbb739693b460d958c726b227","slug":"sexual-harassment-moga-college-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न का आरोप, मोगा डीएम कॉलेज का प्रिंसिपल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन उत्पीड़न का आरोप, मोगा डीएम कॉलेज का प्रिंसिपल निलंबित
अमर उजाला, मोगा
Updated Tue, 14 Jan 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे प्रमुख डीएम कॉलेज के प्रिंसिपल दीपक कौशल को कॉलेज प्रबंधक समिति ने निलंबित कर दिया है।
समिति के उप प्रधान यूगेश गोयल ने पुष्टि करते कहा कि गंभीर मामला होने के कारण समिति की तरफ से प्रिंसिपल को निलंबित करने का फैसला किया गया है।
एक महिला ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों को कुछ दिन पहले शिकायत की थी कि उसका अपने पति के साथ सितंबर 2011 में तलाक हो गया था। वह तलाक के बाद अलग रह रहे हैं। पीड़ित महिला लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री के अलावा बीएड और पत्रकारिता व जन संचार में भी मास्टर डिग्री है।
पीड़ित ने आरोप लगाया था कि उसने कॉलेज में लाइब्रेरियन के पद के लिए आवेदन दिया था तो प्रिंसिपल दीपक कौशल ने बताया कि वह तलाकशुदा है और बराबर का रिश्ता चाहता है। उसके माता-पिता न्यूजीलैंड में रहते हैं और बच्चे चंडीगढ़ में पढ़ रहे हैं।
इसके बाद प्रिंसिपल दीपक कौशल ने पीड़ित की मां के साथ विवाह करने के बारे में बात भी की थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि प्रिंसिपल दीपक कौशल ने विवाह का वायदा कर उसका दो साल तक यौन शोषण किया और अब विवाह करने से इन्कार कर दिया है।