{"_id":"a0238858bba2ad2d1cf46c254894b1ab","slug":"sex-racket-busted-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में मना रहे थे रंगरलियां,18 जोड़े पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में मना रहे थे रंगरलियां,18 जोड़े पकड़े
लुधियाना/ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना शहर में बड़े स्तर पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बस स्टैंड के नजदीक एक होटल पर छापामारी करके रंगरलियां मनाने के आरोप में 18 जोड़ों को काबू किया है।
विज्ञापन
मामले में होटल प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कमिश्नर परमजीत सिंह गिल ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में देह व्यापार होता है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अचानक होटल पर छापा मारा। इससे वहां पर हड़कंप मच गया और सभी इधर उधर भागने लगे।
पुलिस ने एक के बाद एक जोड़े को काबू किया। इनमें से अधिकतर युवा कालेजों के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं।
कमिश्नर ने कहा कि इस मामले की गहन पड़ताल के लिए एडीसीपी को निर्देश जारी किए हैं।
पकड़े गए लड़के-लड़कियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि होटल मैनेजर और सहायक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। होटल मालिक फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन