{"_id":"500114fe3d76a84e03c1dff67661c4de","slug":"sex-racket-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार के अड्डे से चार गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार के अड्डे से चार गिरफ्तार
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sat, 12 Oct 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने यहां की एक बस्ती के घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए अमृतसर की एक युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में अड्डा संचालिका महिला समेत उसका पति व बेटा भी शामिल है जबकि एक अज्ञात व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि डीएसपी(डी) गुरमीत कौर को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने पति रूड़ सिंह व बेटे जसकरण सिंह के साथ मिलकर घर में ही देह व्यापार का अड्डा चला रही है।
यहां पर बाहरी शहरों से महिलाओं व युवतियों को बुलाकर धंधा करवाया जा रहा है और ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही है।
सूचना के आधार पर डीएसपी की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने उक्त घर में दबिश दी। यहां से पुलिस ने अड्डा संचालिका समेत उसके पति व बेटे के अलावा अमृतसर के एक गांव की युवती को काबू किया।
छापेमारी के दौरान अड्डे पर रंगरलियां मनाने पहुंचा एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।