{"_id":"61b060672707b8086211faec","slug":"scuffle-broke-out-between-congress-leaders-to-take-credit-for-cm-charanjit-channi-rally-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में सीएम की रैली: तैयारियों का जायजा लेने आए पूर्व मंत्री के साथ धक्कामुक्की, कांग्रेस के ही दूसरे गुट पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में सीएम की रैली: तैयारियों का जायजा लेने आए पूर्व मंत्री के साथ धक्कामुक्की, कांग्रेस के ही दूसरे गुट पर आरोप
Wed, 08 Dec 2021 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:06 PM IST
सार
सीएम की रैली की देखरेख का जिम्मा डिप्टी कमिश्नर अरविंदर पाल सिंह के पास है। मंगलवार को पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रैली स्थल पर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकते सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के रामां मंडी में बुधवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली से पहले इसका श्रेय लेने के लिए मंगलवार को कांग्रेस के दो गुट ही आपस में भिड़ गए। बुधवार को मुख्यमंत्री की होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे सीनियर कांग्रेस नेता तथा पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी पर कांग्रेस के दूसरे गुट ने धक्का मुक्की करते हुए हमले की कोशिश की पर पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित भीड़ से बाहर निकाल लिया।
सीएम की रैली की देखरेख का जिम्मा डिप्टी कमिश्नर अरविंदर पाल सिंह के पास है। मंगलवार को पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रैली स्थल पर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की। जैसे ही वह वापस जाने के लिए निकलने लगे तो यूथ कांग्रेस के प्रधान लखविंदर सिंह लक्की हरमंदर सिंह जस्सी की तरफ आए और पूर्व मंत्री के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर धक्का मुक्की करते हुए कहा कि वह यहां क्या लेने आए हैं। यह रैली उनकी है।
पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी ने उन्हें समझाया कि यह रैली सरकारी है और वह कांग्रेस पार्टी में हैं और इस लिए रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं, इतने में कांग्रेस नेता खुशबाज जटाना अपने साथियों सहित पहुंचे और वह भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे और हरमंदर सिंह जस्सी को देख लेने की बात कही।
विज्ञापन
झगड़ा होता देख रामां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह वहां पहुंचे और पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी को वहां से जाने के लिए कहा तो पूर्व मंत्री ने उन्हें समझाया कि वह किसी दूसरे की रैली में नहीं आए। यह रैली सरकारी खर्च पर हो रही है और वह कांग्रेस पार्टी में है इस लिए वह यहां आए हैं। इस मामले के बारे जब पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक घटना है पुलिस के होते हुए उन पर बाहरी लोगों ने हमले की कोशिश की परंतु पुलिस अधिकारी हमलावरों का पक्ष लेते रहे।