फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   school bus collided with truck in tarantaran

Tarantaran: कोहरे के कारण स्कूल बस और ट्रक में सीधी टक्कर, बस ड्राइवर और बच्ची की मौत

Sat, 03 Dec 2022 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 12:57 PM IST
सार

घटना तरनतारन के अंतर्गत आते गांव शेखचक्क की है। स्कूल बस एसबीएस स्कूल और कॉलेज की बताई जा रही है। बस बच्चों को गांवों से स्कूल ले जाने के लिए निकली थी। जिस समय यह हादसा हुआ, बस में 12 बच्चे मौजूद थे।

विज्ञापन
school bus collided with truck in tarantaran
तरनतारन में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

तरनतारन में स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा अलसुबह धुंध की वजह से हुआ। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूल बस ही पलट गई। हादसे में एक आठ साल की लड़की और बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 12 बच्चे घायल हैं। शोर-शराबा सुन इकट्ठे हुए लोगों ने घायल बच्चों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


गांव उसमा सथित माई भागो इंटरनेशनल स्कूल की वैन रोज की तरह गांव कंग, मुगलानी, संघर, कोट से छात्रों को लेकर जा रही थी कि गांव रेशियाना के पास तरनतारन की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूल वैन और ट्रक सड़क पर पलट गए। घटना के बाद बच्चों की चीख पुकार शुरू हो गई। आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की तरफ भागे। बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे। बस के आसपास खून बिखरा हुआ था। बच्चों को पलट चुकी बस से निकाला गया। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया गया। 
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्कूल वैन चालक रणधीर सिंह 56 निवासी गांव रेशियाना और आठ साल की छात्रा सीरतपाल कौर निवासी गांव मुग्लानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बता दें कि हादसे के दो घंटे बाद स्कूल प्रबंधक मौके पर पहुंचे, जिनका लोगों ने विरोध किया। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. स्वर्णजीत धवन ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने की करवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed