फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   School Bus Collided with another bus in Kapurthala

Kapurthala: स्कूल की बस से भिड़ी दूसरी बस, महिला केयरटेकर और कंडक्टर घायल, कई बच्चों को भी चोट

Wed, 07 Aug 2024 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 10:46 AM IST
सार

बुधवार सुबह कैंब्रिज स्कूल की बस और प्रिंस बस के बीच गांव बूट के नजदीक आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों बसें सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई।

विज्ञापन
School Bus Collided with another bus in Kapurthala
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूल बस - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला में सुभानपुर रोड पर गांव बूट के नजदीक बुधवार सुबह कैंब्रिज स्कूल की एक बस और प्रिंस बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कई बच्चों को मामूली चोटें आई हैं जबकि स्कूल बस का कंडक्टर और केयरटेकर महिला घायल हुई हैं। 
विज्ञापन


बादशाहपुर चौकी पुलिस कर्मी मनप्रीत सिंह ने बताया कि प्रिंस बस के ड्राइवर मनजीत सिंह को राउंडअप कर लिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला और कंडक्टर को सुभानपुर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। स्कूल बस ड्राइवर फरार है।  
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कैंब्रिज स्कूल की बस (PB-08-KF-2453) और प्रिंस बस (PB-08-CW-0717) के बीच गांव बूट के नजदीक आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों बसें सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई। इस हादसे में स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बादशाहपुर चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी मंजीत सिंह के अनुसार हादसे में स्कूल बस की केयरटेकर महिला और कंडक्टर घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी तरफ प्रिंस बस के ड्राइवर मंजीत सिंह को राउंड अप कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed