{"_id":"29ebc67fbe6a2a030ee014362b4ae802","slug":"scholarship-punjab-agriculture-university-guru-angad-dev-veterinary-and-science-college-cm-prakash-singh-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएयू और गडवासू में बढ़ी मासिक छात्रवृत्ति 750 रुपये हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएयू और गडवासू में बढ़ी मासिक छात्रवृत्ति 750 रुपये हुई
अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Thu, 08 May 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ग्रामीण विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय और गुरु अंगद देव वेटरेनिरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे देहाती क्षेत्र के छात्रों की मासिक छात्रवृत्ति 600 से बढ़ाकर 750 रुपये प्रति माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि छात्रवृत्ति वाली फाइल को वीरवार सुबह बादल ने स्वीकृति दी।
यह छात्रवृत्ति पंजाब कृषि एवं मंडीकरण बोर्ड द्वारा देहाती विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहायता मुहैया करवाने के लिए इन शैक्षणिक संस्थानों में दी जाती है।
इसका मुख्य उद्देश्य इन विद्यार्थियों को कृषि से संबंधित क्षेत्रों में बढ़िया रोजगार मुहैया करवाना है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने इन संस्थानों में छात्रवृत्तियों की संख्या 284 से बढ़ाकर 366 करने को भी स्वीकृति दे दी है।