फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sarabjit to get state funeral announces punjab government

सरबजीत की मौत पर पंजाब में 3 दिन का राजकीय शोक

Fri, 03 May 2013 01:39 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
sarabjit to get state funeral announces punjab government

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सरबजीत सिंह की मौत पर तीन दिन का राज्य शोक घोषित किया है।

विज्ञापन


उन्होंने सरबजीत सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।

बादल ने सरबजीत की बहन दलबीर कौर से साथ फोन पर बात करके दुख व्यक्त किया। सीएम ने उनको यकीन दिलाया कि पंजाब सरकार पूरी तरह परिवार के साथ है।

तीन दिन का राज्य में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

बेटियों को सरकारी नौकरी
वहीं बादल ने यहां अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में  सरबजीत की दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

उन्होंने सरबजीत सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें राष्ट्रीय शहीद बताया। बादल ने कहा कि सरबजीत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

शुक्रवार को पंजाब सरकार ने वेल्थ टैक्स के मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया है। इसमें सरकार एक प्रस्ताव पारित करके सरबजीत को श्रद्धांजलि देगी।
विज्ञापन


उन्होंने इसे पाक सरकार की नाक के नीचे अमानवीय और बेरहमी से की हत्या करार दिया।

केंद्र की कूटनीति असफल
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरबजीत के मामले में रही है। बादल ने कहा कि सबके मन उदास हैं क्योंकि केंद्र सरकार लोगों की भावनाओं के मुताबिक काम करने में असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ और प्रयास करके सरबजीत को बचाया जा सकता था। यह मामला पाक के साथ होने वाली अमन वार्ता के मौके पर रखा जाना चाहिए था। पाकिस्तान में भी मानवाधिकार संगठनों द्वारा सरबजीत की रिहाई की आवाज उठाई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed