फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sarabjit singh book launch cancelled in pakistan

पाक में सरबजीत पर लिखी पुस्तक का विमोचन रोका

Sun, 03 Mar 2013 10:20 AM IST
चंडीगढ़/योगेश नारायण दीक्षित
चंडीगढ़/योगेश नारायण दीक्षित Updated Sun, 03 Mar 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
sarabjit singh book launch cancelled in pakistan

लाहौर जेल में 22 साल से बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह और उनके परिवार की त्रासदी पर पाकिस्तान के वकील की ओर से लिखी किताब ‘सरबजीत सिंह: ए केस आफ मिसटेकेन आईडेंटिटी’ का पाक में विमोचन रोक दिया गया है।

विज्ञापन


समारोह से पहले लाहौर प्रेस क्लब के गेट बंद कर दिए गए और लांचिंग के लिए पहुंचे पाक सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रेसीडेंट हामिद खान और मानवाधिकार आयोग के एक सदस्य को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन


सरबजीत के संग पाकिस्तानी पुलिस, जांच एजेंसी और अदालत में हुई कार्यवाही के दौरान किए गए भेदभाव को इंगित करती किताब लिखने वाले लाहौर के वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ओवैश शेख ने ‘अमर उजाला’ को भेजे मेल में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कथित तौर पर आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान की ओर से शुक्रवार को उनके परिवार को धमकी भरा पत्र भेजने के बाद प्रेस क्लब प्रबंधन और लाहौर प्रशासन ने पहले से तय बुक रिलीज समारोह नहीं होने दिया।

शेख ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रेसीडेंट, मानवाधिकार आयोग के सदस्य और भारत-पाक पीस इनीशिएटिव से जुड़े तमाम लोग जब क्लब पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। क्लब के अंदर से सुरक्षा बल के जवान तैनात कर दिए गए थे जिसके कारण कार्यक्रम नहीं हो सका।

तालिबान की धमकियों से नहीं डरूंगा: ओवैश
ओवैश ने कहा कि पाक तालिबान की ओर से उनकी पत्नी को कथित तौर पर भेजे खत की जानकारी पुलिस को दे दी जाएगी। उनकी पत्नी को धमकाया गया है कि अगर सरबजीत के मसले पर उनके पति ने प्रेस कांफ्रेंस और रिहाई के लिए मुहिम नहीं रोकी तो उनके परिवार को नुकसान पहुंचेगा। शेख ने कहा कि वह धमकियों से नहीं डरेंगे और भारत और पाक दोनों देशों में बंद कैदियों की रिहाई के लिए प्रयास करते रहेंगे।

शेख को धमकी पर सरबजीत का परिवार चुप
गलत पहचान की वजह से फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने ‘अमर उजाला’ से फोन पर बातचीत में कहा कि ओवैश को तालिबान की धमकी के बारे में वह कुछ नहीं बोलना चाहतीं।


उनका परिवार सरबजीत सिंह की रिहाई के अलावा किसी दूसरे मामले में नहीं पड़ना चाहता। वह जल्द ही दिल्ली जाकर गृहमंत्री और केंद्र सरकार के दूसरे नुमाइंदों से मिलकर भाई की रिहाई के लिए पाक सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed