फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sarabjit singh attacked in pak jail

‘पाकिस्तानी मुझे धीमा जहर देकर जेल में ही मार देंगे’

Sat, 27 Apr 2013 11:13 AM IST
योगेश नारायण दीक्षित/चंडीगढ़
योगेश नारायण दीक्षित/चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Apr 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
sarabjit singh attacked in pak jail

पंजाब के भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह ने लाहौर की कोट लखपत जेल में अपनी जान पर आए गंभीर खतरे के बारे में पहले ही बता दिया था।

विज्ञापन


कुछ महीने पहले लाहौर से अपने वकील के जरिए बहन दलबीर कौर को भेजे पत्र में उसने लिखा था, ‘जेल में मेरी जान को हर वक्त खतरा है। मुझे शक है कि धीमा जहर देकर या हमला करके पाकिस्तानी मुझे जेल में ही मार देंगे।’
विज्ञापन


शुक्रवार को लाहौर की सेंट्रल जेल में सरबजीत सिंह पर पांच पाकिस्तानी कैदियों द्वारा ईंट और प्लेट से हमले की सूचना मिलने के बाद उनकी बहन दलबीर कौर का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर से उन्होंने देर शाम फोन पर ’अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि सरबजीत पर हमले की खबर उन्हें पाकिस्तान के एक रिपोर्टर ने दी। पाक सरकार ने दोपहर में हुई घटना की जानकारी परिवार को देना मुनासिब नहीं समझा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने भाई की ओर से आए खत को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दूसरे मंत्रियों तक पहुंचाया था, लेकिन सरबजीत की सुरक्षा का इंतजाम नहीं हो सका।

हर दर पर भटकी, कहीं से मदद नहीं मिली

सरबजीत पर हमले के बारे में दलबीर ने कहा, ‘जब 15 जनवरी को लाहौर की कोट लखपत जेल में वहीं के अफसरों ने एक कैदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, तभी मैंने दिल्ली जाकर केंद्र के कई मंत्रियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और हर संगठन से मदद मांगी। लेकिन आश्वासन ही मिले और मेरे भाई की जान पर बन आई।’

दलबीर कौर के आंसू नहीं रुक रहे थे तो सरबजीत की बेटी स्वप्नदीप कौर लगातार फोन और मोबाइल के जरिए अपने पिता की सेहत के बारे में पता करने की कोशिश कर रही थीं।


निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट से लेकर तमाम सामाजिक संगठनों के लोग सरबजीत की बहन को दिलासा देने के लिए फोन कर रहे थे। सरबजीत के तरनतारन स्थित गांव भिखीविंड में लोग उनकी पत्नी को दिलासा देने की कोशिश कर रहे थे।

वकील पहुंचे जिन्ना अस्पताल, सर्जरी का दावा

सरबजीत के वकील ओवैश शेख ने शुक्रवार रात ‘अमर उजाला’ का फोन पर बताया कि वह लाहौर के जिन्ना अस्पताल पहुंचे तो उन्हें वहां मौजूद अफसरों ने बताया कि कैदी की हालत बहुत गंभीर है। उसके सिर के एक हिस्से में सर्जरी की जा रही है।

इस बीच, सरबजीत सिंह की बेटी स्वप्नदीप कौर ने बताया कि रात को उनके पापा को होश आने की जानकारी पाक से एक शुभचिंतक ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed