{"_id":"5b193ab6766e0c191024960d56db7150","slug":"sanjeev-reception","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर का नाम रोशन करने वाले संजीव का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर का नाम रोशन करने वाले संजीव का स्वागत
अबोहर (फिरोजपुर)
Updated Wed, 01 Jan 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवक शिव लाल डोडा के सहयोग से देश-विदेश में अबोहर का नाम रोशन कर चुके व्हील चेयर पैरा बैडमिंटनशिप के खिलाड़ी गांव तेलुपुरा निवासी संजीव कुमार को डोडा ने स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ सेठ छबील दास डोडा चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य सुरेश सतीजा विशेष रूप से मौजूद रहे। तेलुपुरा निवासी वीरेंद्र कुमार के 27 वर्षीय बेटे संजीव कुमार ने निशक्त होने के बावजूद भी अपना आत्मविश्वास नहीं खोया और व्हील चेयर बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब के पहले एवं इकलौते व्हील चेयर खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त कर किया।
संजीव कुमार ने बताया कि 21-22 दिसंबर को मुम्बई में आयोजित राष्ट्रीय व्हील चेयर पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में उसने सिंगल मुकाबले में स्वर्ण पदक, मिक्स डबल में भी स्वर्ण एवं मैन डबल में कांस्य मेडल हासिल किया। संजीव को सामाजिक सुरक्षा विभाग के मंत्री ने मेडल देकर सम्मानित किया। संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में देश से कुल 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस अवसर पर मंत्री ने उसे जर्मनी में हुई वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य मेडल जीतने की बधाई दी।
संजीव कुमार ने बताया कि वह 2009 में स्टेट अवार्ड से सम्मानित हुए। 2011 में उप मुख्यमंत्री ने उन्हें सवा दो लाख रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया, जबकि 2012 में स्वामी विवेकानंद अवार्ड के अलावा नेशनल लेवल प्रतियोगिता मेें आठ गोल्ड, एक सिलवर मेडल जीत चुके हैं। 2010 में जर्मनी में हुई इंटरनेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक, 2009 में बंगलूरू में हुई वर्ल्ड गेम्स में सिल्वर मेडल और 2012 में हुए फ्रैंच ओपन में कांस्य पदक जीत चुके हैं। संजीव कुमार ने बताया कि 2012 से अब तक की हर प्रकार की उसकी ट्रेनिंग का पूरा खर्च सेठ छबीलदास डोडा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है।