फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sanitation workers on strike in Mohali protest against municipal corporation mayor and commissioner

मोहाली में सफाई व्यवस्था ठप: सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सड़क व बाजारों में लगे कूड़े के ढेर

Fri, 23 Aug 2024 12:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 Aug 2024 12:29 PM IST
सार

मोहाली में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। बाजारों में गंदगी फैल गई है। घरों से कूड़ा उठाने के लिए भी सफाई कर्मचारी नहीं आए।

विज्ञापन
Sanitation workers on strike in Mohali protest against municipal corporation mayor and commissioner
मोहाली फेज-5 की मार्केट। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली में नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। नगर निगम में लगभग 600 सफाई कर्मचारी हैं। इन सभी कर्मी आज से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की हड़ताल का असर पहले दिन से दिखना शुरू हो गया है। मोहाली शहर के बाजारों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। सड़क किनारे कूड़ा और गंदगी फैली हुई है। 

विज्ञापन


जहां रोजाना सुबह-सुबह शहर के सभी मार्केट व अन्य सड़कों की सफाई होती थी, शुक्रवार सुबह सफाई न होने की वजह से हर जगह गंदगी फैली हुई है। सड़क से लेकर बाजारों की पार्किंग में कूड़े के ढेर लग हुए हैं। यहां तक कि सफाई कर्मचारी घरों से कूड़ा उठाने भी नहीं पहुंचे हैं, जिस वजह से लोगों को भी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर मोहाली में शुक्रवार को बाजारों और सड़कों के किनारे गंदगी के ढेर लग गए हैं। सफाई कर्मचारियों की तरफ से अनिश्चितक़ालीन के लिए हड़ताल के एलान के बाद शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सफाई कर्मचारी आज प्रदर्शन भी करेंगे। शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 नगर निगम दफ्तेर के बाहर सफाई कर्मी इकट्ठा होंगे और अपना रोष जताएंगे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नगर निगम मेयर व कमिश्नर का पुतला फूंकेंगे।  


सफाई कर्मियों की हड़ताल का आज पहला दिन है। अगर जल्द इनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी तो हड़ताल लंबी चल सकती है। ऐसे में हड़ताल की वजह से वाले दिनों में स्थिति और भी खराब हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed