{"_id":"643736f3c921e43d84d156ee71647068","slug":"sachin-is-my-hero","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अंतिम मैच में सचिन को कंधे पर उठाकर नाचने की चाह'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अंतिम मैच में सचिन को कंधे पर उठाकर नाचने की चाह'
अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Tue, 12 Nov 2013 07:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अंतिम विदाई अपने कंधे पर उठाकर वानखेडे़ स्टेडियम में नाचते हुए देना चाहता हूं। यह चाह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह भज्जी ने सोमवार को पत्रकारों के सामने जाहिर की।
विज्ञापन
भज्जी अपने स्टार आइकन सचिन तेंदुलकर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अंतिम टेस्ट मैच खेलते देखने के लिए काफी उत्साहित है। इस मैच का गवाह बनने के लिए भज्जी मुंबई जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सचिन के आखिरी टेस्ट मैच में उनके साथ न खेलना उन्हें खटक रहा है लेकिन वे सचिन के लिए काफी खुश और उत्साहित है और उनकी विदाई के लिए वे वहां जरूर शामिल होंगे।
विज्ञापन
भज्जी ने दुआ मांगी कि सचिन अंतिम मैच में दोहरा शतक बनाकर विदाई लें।
उन्होंने कहा कि वे अपने कंधे पर सचिन को बिठाकर स्टेडियम से बाहर लाने का मौका तो हासिल नहीं कर पाए, लेकिन वह ड्रेसिंग रूम में और उसके बाहर उनको कंधे पर बैठाकर नाचने से नहीं चूकेंगे।
भज्जी ने कहा कि जीवन में एक ही बार आने वाला यह मौका वह कतई नहीं गंवाना चाहेंगे।
सचिन से चंडीगढ़ में हुई थीं पहली मुलाकात
सचिन के साथ अपनी पहली मुलाकात को साझा करते हरभजन ने कहा कि वे महज 14 साल की उम्र में सचिन से चंडीगढ़ में मिले थे। जब सचिन एक टेस्ट मैच खेलने के लिए चंडीगढ़ आए थे। वहीं वह पहली बार उनसे मिले थे।
सचिन से मिलने के लिए भज्जी विशेष रूप से जालंधर से आए थे। उनको सचिन से यह वाक्य कहाकर मिलवाया गया था कि ‘इस लड़के को भी अच्छी गेंदबाजी करनी आती है’। भज्जी ने कहा कि वह सचिन को अपने इतने करीब देख कर भौं चक्के रह गए थे और उस पल की याद उन्हें आज भी रोमांचित कर देती है।
उन्होंने कहा कि वे खुद खुशकिस्मत मानते है कि मैदान पर और बाहर भी सचिन के साथ रहने का मौका उन्हें मिला है। भज्जी ने कहा कि सचिन के साथ बिताया हर पल उनके लिए खजाने जैसे हैं। उन्होंने कहा कि सचिन के साथ खेलना गर्व की बात है।