फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   RSS chief meet dera byas head

संघ प्रमुख से मानसा में मिले डेरा ब्यास मुखी

Fri, 30 May 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Fri, 30 May 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
RSS chief meet dera byas head
पिछले तीन दिन से मानसा के नारायण शिक्षा केंद्र के एक सिखलाई कैंप में पहुंचे राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रमुख मोहन भागवत से शुक्रवार को डेरा राधा स्वामी ब्यास के मुखिया गुरिंदर सिंह ढिल्लो मिलने आए।
विज्ञापन



उन्होंने संघ मुखी के साथ नारायण शिक्षा केंद्र में करीब 25 मिनट बंद कमरे में मुलाकात की। संघ मुखी भागवत तीन दिन पहले ट्रेन के जरिये मानसा पहुंचे थे और उस दिन से ही डेरा ब्यास मुखी के आने की संभावना जताई जा रही थी। इसको लेकर सख्त सुरक्षा प्रबंध और पुलिस बल तैनात किया गया था और इसकी कमान खुद एसएसपी भूपिंदर सिंह खटड़ा ने संभाली हुई थी। डेरा राधा स्वामी और नारायण शिक्षा केंद्र बरनाला मार्ग पर पास-पास ही बने हुए हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह से ही डेरा राधा स्वामी में संगत बड़ी संख्या में पहुंचनी शुरू हो गई। डेरा मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों अपने परिवार समेत हैलीकाप्टर से करीब 11.50 मिनट पर डेरा पहुंचे और उन्होंने करीब 14 मिनट हॉल में संगतों को दर्शन देने के बाद प्रवचन किया। इसके बाद 12.20 मिनट पर वह इनोवा से संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नारायण शिक्षा केंद्र में करीब 25 मिनट डेरा ब्यास मुखी और संघ प्रमुख भागवत ने बंद कमरे में मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात को आम मुलाकात ही बताया गया। फिर भी प्रथम श्रेणी अफसर, नेता और मीडिया को इससे दूर ही रखा गया। डेरा मुखी 12.58 पर संघ प्रमुख से मुलाकात करके केंद्र से बाहर आए और फिर कुछ समय डेरे में रुकने के बाद परिवार के साथ 1.25 मिनट पर हिमाचल के लिए रवाना हो गए। एसएसपी भूपिंदर सिंह खटड़ा ने कहा कि डेरा ब्यास मुखी और संघ प्रमुख की करीब आधा घंटा बातचीत हुई है। इससे ज्यादा उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।




डेरा ब्यास मुखी और संघ प्रमुख पहली बार ही मानसा आए हैं। डेरा ब्यास मुखी की आमद को लेकर संगत द्वारा दो दिन में ही हैलीपैड भी बनाया गया। सूत्रों के अनुसार इससे पहले संघ प्रमुख और डेरा ब्यास मुखिया चुनाव से पहले नागपुर में मिल चुके हैं, जिसके बाद यह दूसरी मुलाकात थी। दोनों की मुलाकात और आमद को लेकर पिछले दिनों से पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया और किसी को भी कोई वस्तु आदि लेकर अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। संघ केंद्र और डेरा में हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed