{"_id":"6207f7ae92368b54211d8667","slug":"ropar-administration-gave-clean-chit-to-chief-minister-charanjit-channi-in-illegal-mining-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अवैध माइनिंग मामले में रोपड़ प्रशासन ने मुख्यमंत्री को दी क्लीन चिट, चन्नी ने बोला केजरीवाल पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: अवैध माइनिंग मामले में रोपड़ प्रशासन ने मुख्यमंत्री को दी क्लीन चिट, चन्नी ने बोला केजरीवाल पर हमला
Sat, 12 Feb 2022 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:38 PM IST
सार
रोपड़ के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय द्वारा बनाई गई रिपोर्ट में बताया गया कि मुख्य मंत्री के रिश्तेदारों का इसमें कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी
- फोटो : PTI
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हलके के गांव जिंदापुर में अवैध माइनिंग पर उठे विवाद के बाद रोपड़ जिला प्रशासन ने जांच में सीएम चन्नी को क्लीन चिट दे दी है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के सह इंचार्ज राघव चड्डा ने गांव जिंदापुर में जाकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की छत्रछाया में अवैध माइनिंग होने के आरोप लगाए थे और जंगलात विभाग की जमीन में भी अवैध माइनिंग होने की बात कही थी।
विज्ञापन
इसके बाद राघव चड्डा ने इस संबंध पंजाब के गवर्नर को भी शिकायत देकर जांच की मांग की थी। जबकि इसके बाद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री चन्नी के नजदीकी सरपंच इकबाल सिंह का एक स्टिंग जारी कर बड़े स्तर पर अवैध माइनिंग के आरोप लगाए थे। इसमें मुख्यमंत्री के भतीजे भूपिंदर हनी का नाम भी उजागर किया गया था। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से एक एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से की गई जांच रिपोर्ट में सीएम को क्लीन दे दी गई है। रोपड़ के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय द्वारा बनाई गई रिपोर्ट में बताया गया कि मुख्य मंत्री के रिश्तेदारों का इसमें कोई हाथ नहीं है। माइनिंग होने वाला क्षेत्र भी जंगलात विभाग का नहीं है, जबकि जंगलात विभाग के रेंज अफसर की तरफ से मुख्यमंत्री के नजदीकी साथी इकबाल सिंह सालापुर के खिलाफ भी कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
जंगलात विभाग के रेंज अफसर राजवंत सिंह की ओर से इकबाल सिंह सालापुर के खिलाफ की गई शिकायत के बाद बदली होने पर भी रिपोर्ट में लिखा है कि उसने अपनी बीमारी के कारण खुद बदली करवाई थी, जिसका विडियो भी है।
चन्नी का केजरीवाल पर हमला
अवैध मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद चन्नी केजरीवाल पर हमलावर हो गए। चन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठे हैं। उन्होंने मेरे खिलाफ कई आरोप लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सच नहीं था। उन्होंने राज्यपाल से शिकायत की। जांच हुई। सत्य की जीत होती है। अंग्रेज भारत को लूटने आए थे, वैसे ही केजरीवाल और उनका दिल्ली परिवार जैसे राघव चड्ढा और अन्य बाहरी लोग पंजाब को लूटने आए हैं। लेकिन पंजाब उन्हें उनकी औकात बताएगा। जैसे उसने मुगलों, अंग्रेजों को बताई।