फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Robbery from property dealer in ludhiana

लुधियाना में दिनदहाड़े लूट: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसे तीन बदमाश, बंदूक तान कर लूट लिया कैश

Fri, 06 Sep 2024 04:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Sep 2024 04:39 PM IST
सार

लुधियाना में अपराधियों को हौसले बुलंद है। बदमाश दिन के उजाले में भी वारदात करने से कतराते नहीं हैं। लुधियाना में शुक्रवार को तीन बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Robbery from property dealer in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। लुधियाना के डाबा लोहारा इलाके की गिल कालोनी में हथियारबंद लुटेरों ने प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में घुस कर 27 हजार रुपये की नकदी लूट ली। चंद मिनटों में ही आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर परमजीत मेहता ने लूट की घटना की सूचना थाना डाबा पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परमजीत मेहता का डाबा लोहारा रोड पर गिल कालोनी में प्रॉपर्टी डीलर का दफ्तर है। शुक्रवार दोपहर में बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके दफ्तर के आगे आकर रुके। दफ्तर के अंदर आते ही आरोपियों ने कोई बात नहीं की और आते ही परमजीत मेहता पर बंदूक तान दी। जब परमजीत ने अपना फोन उठाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे पीटा और उसके बाद दफ्तर में रखे 27 हजार रुपये कैश लूट  कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


परमजीत के मुताबिक जब तक वह बाहर निकल कर शोर मचाया तब आरोपी बाइक पर फरार हो गए थे। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना डाबा की एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed