फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Roadways bus collided with truck and overturned in Muktsar many injured

पंजाब में एक और बस हादसा: मुक्तसर में रोडवेज की बस ट्राले से टकराकर खेतों में पलटी, कई घायल, मची चीख-पुकार

Tue, 18 Feb 2025 04:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 18 Feb 2025 04:03 PM IST
सार

पंजाब के मुक्तसर में सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। बस ट्राले से टकराकर खेलों में पलट गई। बस में सवार कई लोग घायल हुए हैं। राहत व बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Roadways  bus collided with truck and overturned in Muktsar  many injured
मुक्तसर में पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में मंगलवार सुबह फरीदकोट में बस हादसा हुआ। वहीं दोपहर में मुक्तसर जिले के मलोट के गांव महराजवाला में पंजाब रोडवेज की बस ट्राले से टकराने के बाद खेतों में पलट गई है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं आस-पास के लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन




गांव महराजवाला के पास मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मुक्तसर से अबोहर जा रही मुक्तसर डिपो की पंजाब रोडवेज की सरकारी बस सड़क किनारे पलट गई और खेतों में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा वहां से गुजर रहे एक ट्राले की साइड लगने के बाद बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। बस पलटते हुए खेतों के पास पेड़ से जा टकराई। इस कारण बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। 

विज्ञापन

Roadways  bus collided with truck and overturned in Muktsar  many injured
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। - फोटो : संवाद
उधर, पनबस पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन कमल कुमार ने बताया कि ये हादसा एक ट्राले की साइड लगने के कारण हुआ है। लोगों ने ट्राले के चालक को मौके पर ही काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed