{"_id":"61615e408ebc3e626c195a01","slug":"road-to-masol-village-closed-due-to-falling-of-power-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव: बिजली के खंभे गिरने से रास्ता बंद, बाइक पर जा रही गर्भवती ने दिया बच्ची को जन्म, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव: बिजली के खंभे गिरने से रास्ता बंद, बाइक पर जा रही गर्भवती ने दिया बच्ची को जन्म, अस्पताल में मौत
Sat, 09 Oct 2021 02:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:54 PM IST
सार
नयागांव की स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रेनू ने कहा कि मामला मेरे ध्यान में नहीं है। मैं जरूर इस मामले की जांच करूंगी। हमारा कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
मसोल गांव का रास्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समय पर स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के कारण नवजात बच्ची की मौत हो गई। मामला गांव मसोल का है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण गांव के रास्ते की सड़क जगह-जगह से टूट गई है। रास्ते में बिजली के खंभे भी टूटे पड़े हैं। जिस कारण गांव का रास्ता बंद हो चुका था। इसी दौरान गांव निवासी बेबी कौर को प्रसव पीड़ा हुई।
विज्ञापन
रास्ता बंद होने के कारण बेबस परिवार मोटरसाइकिल से ही पीड़िता को स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाने लगा लेकिन रास्ते में ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। मौके पर कोई स्वास्थ्य सुविधा न होने के कारण बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसे हरियाणा के नानकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसको इलाज के लिए पंचकूला के सेक्टर छह अस्पताल में भर्ती करवा दिया लेकिन अगले ही दिन अस्पताल में उस बच्ची की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
बेबी कौर का कहना है कि मेरा सपना मेरी बेटी को डॉक्टर बनाने का था लेकिन आज प्रशासन की लापरवाही ने मेरा सपना चूरचूर कर दिया है। अगर गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होती तो मेरी बेटी जिंदा होती है। वहीं, महिला ने आरोप लगाए हैं कि गांव में गर्भवती महिलाओं के जच्चा-बच्चा कार्ड नहीं बनाए जाते हैं। मजबूरन उन्हें हरियाणा के नानकपुर से जच्चा-बच्चा कार्ड बनवाने पड़ते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा समय पर बिजली के खंभों को ठीक कर दिया होता और इलाके में कोई एंबुलेंस की सुविधा होती तो इस दुर्घटना को टाला जा सकता था।
सूचना मिलने के बाद खंभे करवाए ठीक
बारिश के कारण जगह-जगह से सड़क में कटाव हो गया था। इस कारण सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे गिर गए थे। इसकी सूचना हमें जैसे ही मिली थी, हमने तुरंत प्रभाव से खंभों को ठीक करवा दिया था। कुछ खंभे हैं जो ज्यादा कटाव होने के कारण नहीं ठीक करवाए गए हैं। उनको सड़क के किनारे साइड में रखवा दिया गया है। - संदीप नागपाल एसडीओ बिजली बोर्ड मुल्लापुर।