फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   road accident, six killed

पेड़ से भिड़ी बस, छह की मौत

Tue, 17 Sep 2013 10:55 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
अमर उजाला, होशियारपुर Updated Tue, 17 Sep 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
road accident, six killed
नेशनल हाइवे पर मुकेरियां के पास हुए एक सड़क हादसे में हरियाणा के हिसार जिले के निवासी छह लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए। हादसा मंगलवार तड़के 3 बजकर 10 मिनट पर हुआ।
विज्ञापन


हरियाणा के हिसार जिले के कस्बा उकलाना मंडी से वैष्णो देवी जा रही निजी कंपनी की बस होशियारपुर जिले के मुकेरियां कस्बे के पास सड़क किनारे लगे सफेदे के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


इस भीषण टक्कर में जहां बस के परखच्चे उड़ गए वहीं बस में सवार छह तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 24 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मुकेरियां के सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ट्रेवल्स कंपनी की यह बस हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना मंडी से सोमवार शाम साढ़े आठ बजे 40 तीर्थयात्रियों को लेकर माता वैष्णो देवी (कटरा) जाने के लिए रवाना हुई थी।

एनएच पर होशियारपुर जिले के मुकेरियां कस्बे से करीब पांच किलोमीटर आगे जंडियाल गांव के पास सुबह तड़के 3 बजकर 10 मिनट पर बस बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे सफेदे के पेड़ से सीधे जा भिड़ी।

हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान सुरजीत सिंह (60) पुत्र खुसीराम निवासी गांव लैहरिया, मान सिंह (53) पुत्र लाल सिंह निवासी अकबरपुर, सतपाल सिंह (53) पुत्र पृथ्वीचंद निवासी उकलाना मंडी, सुभाष नारंग (55) पुत्र श्याम दुआ निवासी उकलाना मंडी, मदनलाल सिंगला (50) पुत्र पुणचंद्र निवासी उकलाना मंडी और महेंद्र सिंह (50) पुत्र शोभाचंद्र निवासी उकलाना मंडी जिला हिसार के  तौर पर बताई गई है।


हादसे के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मुकेरियां के एसीपी डा. नानक सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed