{"_id":"64be3b2e8b719dcc970fef25","slug":"road-accident-in-lambi-and-malout-of-muktsar-five-died-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर में हादसों में पांच की मौत: लंबी में तीन मजदूरों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मलोट में दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर में हादसों में पांच की मौत: लंबी में तीन मजदूरों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मलोट में दो की जान गई
Mon, 24 Jul 2023 02:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:24 PM IST
सार
मुक्तसर में ही रविवार देर रात दूसरा हादसा हुआ। बठिंडा-मलोट हाईवे पर कैंटर व बोलेरो गाड़ी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में से एक की पहचान वरिंदर कुमार (16) के रूप में हो पाई है। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मुक्तसर में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर में दो हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। लंबी इलाके में एक सड़क हादसे में धागा फैक्टरी में काम करने वाले तीन मजदूरों की मौत हो गई। लंबी के पंजावा रोड पर रविवार रात करीब नौ बजे एक मोटरसाइकिल से कुछ सामान लेकर लौट रहे तीन मजदूरों को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Punjab: जालंधर में टोल प्लाजा के मैनेजर से 23 लाख की लूट, बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहा था
तीनों मजदूर गांव पंजावा में स्थित धागा फैक्टरी में काम करते थे। मृतकों की पहचान महेश (25) पुत्र मोती लाल निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) विनय (23) पुत्र राम सागर निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) और अजय (24) पुत्र राम बरिस निवासी पटना (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मलोट में हादसे में दो की मौत
वहीं देर रात बठिंडा-मलोट हाईवे पर कैंटर व बोलेरो गाड़ी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में से एक की पहचान वरिंदर कुमार (16) के रूप में हो पाई है। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घायल बूटा सिंह मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में बठिंडा रेफर कर दिया गया है।