पंजाब: जम्मू एयरबेस से उड़ा ड्रोन गुरदासपुर में हुआ क्रैश, नियंत्रण खोने के बाद खेतों में गिरा
पिछले कई दिन से पाकिस्तान की ओर से पंजाब में नापाक हरकतें की जा रही हैं। इस कारण भारतीय वायु सेना ड्रोन के जरिये लगातार अपनी सीमा के साथ लगते इलाके की गश्त कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर के कस्बा घुम्मन कलां के गांव मालोगिल के पास कलानौर में मंगलवार को एक रिमोटली पायलट एयरक्राफ्ट (आरपीए) ड्रोन नियंत्रण खोने से क्रैश हो गया। यह आरएपी जम्मू एयरबेस के उड़कर सांबा, कठुआ, पठानकोट से होता हुआ गुरदासपुर पहुंचा था। वहां दोपहर करीब साढ़े 3 बजे यह अनियंत्रित हो गया। तत्काल इसकी सूचना पठानकोट एयरबेस को मिल गई, जिन्होंने हेलीकॉप्टर की मदद से पहुंचकर आरपीए को अपने कब्जे में ले लिया।
पिछले कई दिन से पाकिस्तान की ओर से पंजाब में नापाक हरकतें की जा रही हैं। कभी ड्रोन के जरिये हथियार तो कभी टिफिन बम तक बॉर्डर एरिया में फेंके जा रहे हैं। इस कारण भारतीय वायु सेना ड्रोन के जरिये लगातार अपनी सीमा के साथ लगते इलाके की गश्त कर रही है।
मंगलवार को एक रिमोटली पायलट एयरक्राफ्ट करीब साढ़े तीन बजे अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से करीब 16 किमोमीटर दूर और कलानौर इलाके से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर गिर गया। क्रैश होते ही इसकी सूचना ड्रोन चलाने वाली टीम को मिली और उन्हें लोकेशन का भी पता चल गया। पठानकोट एयरबेस से संपर्क कर हेलीकॉप्टर के जरिये तत्काल एक टीम भेजी गई।
वहीं खेतों में गिरे ड्रोन को देखने के लिए मालोगिल, खनोवाल, मुस्तफापुर, वडाला बांगर और दादूवाल आदि गांवों के सैकड़ों लोग जमा हो गए थे। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि अभी उनके पास इतनी ही जानकारी है कि यह ड्रोन जम्मू बेस से उड़ा था तथा उसे रिकवर करने के लिए पठानकोट एयरबेस से टीम आई है।
A remotely piloted vehicle of the Indian Air Force developed a technical snag while flying in Gurdaspur district of Punjab and carried out a precautionary landing. An inquiry has been ordered to ascertain the cause: IAF
— ANI (@ANI) August 11, 2021
रिमोट से चलने वाला ड्रोन पंजाब के गुरदासपुर जिले में उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी की वजह से आपात लैंडिंग की। वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है। भारतीय वायुसेना
अमृतसर में मिली थी हथियारों की खेप
पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव डालेके के पास शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त तलाशी अभियान में तीन किलो आरडीएक्स, पांच हैंड ग्रेनेड और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद किए थे। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने टिफिन बम और तीन डेटोनेटर भी बरामद किए थे। डालेके के आसपास पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा इन हथियारों को गिराया गया था। ड्रोन और हथियार गिराने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत पंजाब पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चला हथियारों की खेप बरामद कर देश में आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया।