फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Recruitment will come out for government jobs in Punjab before the assembly elections

पंजाबः 1679 लोग जल्दी करेंगे ज्वाइन, 2705 पदों के लिए शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, जल्दी ही विज्ञापन होगा जारी

Fri, 01 Oct 2021 07:41 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 01 Oct 2021 07:41 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड  की तरफ से शुक्रवार को वेटरनरी इंस्पेक्टरों, स्कूल लाइब्रेरियन व तकनीकी सहायक के 1679 पदों की भर्ती के फाइनल नतीजे मंजूरी दी गई। जल्दी ही उक्त लोग नियुक्ति पत्र हासिल कर नौकरी ज्वाइन करेंगे। साथ ही 2705 नए पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसे सरकार से मंजूरी मिल गई।

विज्ञापन
Recruitment will come out for government jobs in Punjab before the assembly elections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर युवाओं को सरकारी नौकरियां मुहैया करवाने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी ताकत झोंक दी है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड  की तरफ से शुक्रवार को वेटरनरी इंस्पेक्टरों, स्कूल लाइब्रेरियन व तकनीकी सहायक के 1679 पदों की भर्ती के फाइनल नतीजे मंजूरी दी गई। जल्दी ही उक्त लोग नियुक्ति पत्र हासिल कर नौकरी ज्वाइन करेंगे।

विज्ञापन


साथ ही 2705 नए पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसे सरकार से मंजूरी मिल गई। बोर्ड मीटिंग के बाद बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई। अब जल्दी ही चुने हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया से जहां लोगों को बेहत सुविधाएं मिलेगी। वहीं लोगों के काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विभाग की तरफ से वेटरनरी इंस्पेक्टर के 866 पदों, स्कूल लाइब्रेरियन 693 व तकनीकी सहायक के 120 खाली पदों के लिए पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ विज्ञापन जारी किया गया था। योग्य उम्मीदवारों की काउंसिलिंग के बाद फाइनल नतीजा मंजूर किया गया। जिनमें से कुल 1679 पदों की सिफारिश संबंधित विभाग को भेजी गई है, ताकि विभाग की तरफ से उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि विभाग की तरफ से अलग.अलग क्लर्कों की 2705 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी गई। इसमें क्लर्क जनरल, क्लर्क लेखा व  क्लर्क आईटी शामिल हैै। इसके अलावा स्टैनों टाईपिस्ट व जूनियर स्केल स्टैनोग्राफी की 423 पद, डेयरी डेवलपमेंट इंस्पेक्टर के 25 पद केमिकल इंजीनियर लैब के सातए लैब अटेंडेंट ग्रुप सी पांच पद शामिल हैं। इस संबंधी जल्दी ही विज्ञापन जारी किए जाएंगे। इस संबंधी सारी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर मिलेगी।


चेयरमैन ने बताया डाटा एंट्री की 39 पदों की रहती काउंसिलिंग आने वाले दिनों शरू की जा रही है। उनका नतीजा जल्दी ही घोषित कर दिया जाएगा। इस मौके बोर्ड के मेंबर जसपाल सिंह ढिल्लों, अमरजीत सिंह वालिया, रविंदर पाल सिंह, भूपिंदर पाल सिंह, श्मशाद अली, हरप्रतात सिह सिधू, रजनीश सहोता, रोहल सिदधू, गोपाल सिंगला के अलावा बोर्ड के सचिव अमनदीप बंसल हाजिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed