{"_id":"6537d6126e77a596a1063332","slug":"ravana-kumbhakarna-and-meghnad-lit-up-in-flames-in-punjab-muktsar-victory-of-good-over-evil-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मुक्तसर में धूं-धूं कर जल उठे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद, बुराई पर अच्छाई की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मुक्तसर में धूं-धूं कर जल उठे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद, बुराई पर अच्छाई की जीत
Tue, 24 Oct 2023 08:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 24 Oct 2023 08:04 PM IST
सार
श्री राम सेवा समिति के प्रधान रमन गिरधर ने बताया कि दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। दशहरा समारोह देखने के लिए भारी संख्या में जिले भर से लोग पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि इस बार 65-65 फीट के रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले बनाए गए थे,जिनका दहन किया गया है।
विज्ञापन
रावण का पुतला जलाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुक्तसर में मंगलवार को दशहरा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री राम सेवा समिति की ओर से सरकारी कॉलेज के खेल स्टेडियम में आयोजित दशहरा उत्सव में विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, डीआईजी अजय मलूजा, डिप्टी कमिश्नर डॉ. रूही दुग, एसएसपी भागीरथ सिंह मीना बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन
उत्सव दौरान आगरा के कारीगरों द्वारा तैयार 65-65 फुट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों को शाम छह बजे अग्निभेंट किया गया। इस मौके पर रामायण से संबंधित विभिन्न तरह की झांकियां निकाली गईं और प्रभु श्री राम व माता सीता के नाम के जयघोष लगाए गए। वहीं कलाकारों द्वारा प्रभु श्री राम व रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सभी को बुराई का डटकर सामना करना चाहिए। सच्चाई की हमेशा जीत होती है। डीसी डॉ. रूही दुग ने कहा कि दशहरा पर्व की गरिमा को देखते हुए हमें प्रभु श्री राम जी के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं डीआइजी अजय मलूजा व एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने जिले के लोगों को दशहरा पर्व की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
श्री राम सेवा समिति के प्रधान रमन गिरधर ने बताया कि दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। दशहरा समारोह देखने के लिए भारी संख्या में जिले भर से लोग पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि इस बार 65-65 फीट के रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले बनाए गए थे,जिनका दहन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से अतिथियों के अलावा विभिन्न राजनेताओं, समाज सेवी संस्थाओं और सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।