{"_id":"bf746abe6a35f4cc1b4271bbcf11152a","slug":"ramleela-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीता हरण का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता हरण का मंचन
अमर उजाला, राजपुरा
Updated Thu, 10 Oct 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
श्री कृष्णा ड्रामाटिक क्लब के कलाकारों ने बुधवार रात्रि सीता हरण दृश्य का मंचन किया।
रामलीला के छठे दिन का शुभारंभ मुख्य मेहमान नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान राजिंदर राजा ने किया।
इसकी शुरूआत में श्री राम और लक्ष्मण जी को वनवास, उनके पंचवटी में ठहरने और रावण की बहन सूर्पनखा का राम और लक्ष्मण पर डोरे डालने का दृश्य दिखाए गए।
इसके बाद सीता का गला दबाने पर लक्ष्मण का सूर्पनखा की नाक काटना और रावण के दरबार में सूर्पनखा द्वारा सीता के बारे में उसकी सुंदरता का व्याख्यान दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
स्टेज नाइट का समापन श्री राम को मरने से पहले रावण द्वारा सीता का हरण दृश्य से हुआ।
राजिंदर राजा ने बताया कि क्लब पिछले 54 सालों से समाज को जागरूक और नौजवानों को प्रेरणा देने के लिए मंच दे रहा है।