फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ramdev statement to support rahul

बाबा रामदेव राहुल गांधी को समर्थन देने को तैयार!

Wed, 17 Jul 2013 11:25 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
ramdev statement to support rahul

यदि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भारत में भ्रष्टाचार, महंगाई, काले धन को देश को लौटाने और घोटालों के दोषियों को जेल पहुंचाने का वादा करते हैं, तो रामदेव अपने करोड़ों समर्थकों के साथ उनकी पार्टी का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन


यह ऐलान रामदेव ने चंडीगढ़ मंच से मंगलवार को किया। वह यहां सेक्टर- 29 के गढ़वाल भवन में ‘सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन द्वारा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी’ विषय पर हुई प्रांतीय गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने युवाओं को चीन की कानून व्यवस्था का उदाहरण देने के साथ ही, कपिल सिब्बल पर भी जमकर प्रहार किए। उन्होंने पवन बंसल को फंसाने का आरोप भी कपिल सिब्बल पर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भ्रष्टाचारियों को किया जाए शूट
रामदेव ने कहा कि चीन के रेल मंत्री को भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग करने पर मौत की सजा देने के साथ ही उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली गई है। इसके विपरीत भारत में एक रेल मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ा जाता है और सीबीआई उसे सरकारी गवाह बनाने के साथ ही क्लीन चिट भी दे देती है।

चीन के रेल मंत्री को शूट करने का जैसा आदेश कोर्ट ने दिया है, यदि वैसे ही आदेश यहां भी दे दिया जाएगा, तो शायद देश की यह दुर्दशा नहीं होती। उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस को हराने के लिए राहुल गांधी ही काफी हैं। उत्तराखंड में जब भीषण तबाही आई, तो राहुल गांधी विदेश में गर्ल फ्रेंड के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे।

बंसल को सिब्बल ने फंसाया
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों से पूर्व प्रचार के लिए हम चंडीगढ़ आएंगे। कपिल सिब्बल ने यहां आने की कोशिश की, तो उन्हें भी उनका स्थान याद दिला देंगे। बाबा रामदेव ने कहा कि पवन बंसल चंडीगढ़ में भले ही नेता कहलाए जाते थे, लेकिन जब उनके काले कारनामे सामने आए, लोगों का उनसे विश्वास उठ गया।

बंसल को फंसाने का काम किसी विरोधी दल के व्यक्ति ने नहीं, बल्कि सिब्बल ने किया है। उन्होंने ऐसा यहां से चुनाव जीतने के लिए किया है।

एजेंडा साफ करना होगा...

रामदेव ने कहा कि बीजेपी और एनडीए समेत तीसरे मोर्चे को चुनाव को लेकर अभी से अपना एजेंडा साफ करना होगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि आगे चल कर वह राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे या राजनीतिक दलों का समर्थन, यह समय बताएगा।

उन्होंने माना कि नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत तौर पर देश के हित, कल्याण और विकास के प्रति सजग है। इसके विपरीत बीजेपी को देश में अपनी साख जमाने के लिए अभी बहुत कुछ करना होगा।
 

मुझे गर्लफ्रेंड का फोन नहीं आता

बाबा रामदेव ने कहा, 'मुझे किसी गर्ल फ्रेंड का फोन नहीं आता। मैं तो अपना फोन साइलेंट पर रखता हूं।' ऐसी बातों से बाबा रामदेव ने युवाओं को अपने अंदाज में खूब हंसाया।

उन्होंने कहा कि शादी कर क्या करोगे, 99 प्रतिशत पत्नियां खुश नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि जिनकी शादी हो गई वे अच्छी औलाद पैदा करें और जिनकी शादी नहीं ह़ुई है वे उनके जैसे ब्रह्मचर्य का पालन करें। उन्होंने युवाओं को हरिद्वार चलने के लिए भी कहा, जिसके लिए चार लड़के और सात लड़कियां तैयार हो गईं।


बोलते-बोलते गला फटा गया...
प्रांतीय गोष्ठी में मनु मल्होत्रा नामक युवक ने रामदेव से सेक्युलर पर सवाल किया, तो वे आपा खो बैठे। उन्होंने ठेठ हरियाणवी अंदाज में कहा,  कहा अपनी बकवास बंद कर। घनी हो गई। बाबला हो गया है क्या। पता नहीं कांग्रेस ने कौन सी वायरस डाल दी है। दो घंटे बोलते-बोलते गला फट गया, समझ में नहीं आया क्या।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed