{"_id":"e9d3d34d2461ccfc58a6be4950b0fc5f","slug":"ramdev-seeks-cooperation-in-clean-rivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव ने नदियों की सफाई में मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव ने नदियों की सफाई में मांगा सहयोग
सुल्तानपुर लोधी
Updated Wed, 01 Jan 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव ने पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल से अपील की कि वह गंगा, यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आगे आएं। रामदेव ने बुधवार को निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी में संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की। संत सीचेवाल द्वारा पवित्र काली बेईं की कार सेवा करने की प्रशंसा करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि बाबा नानक की पवित्र काली बेईं को साफ रखना एक बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक धरोहर को संभालकर रखना आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक है।
नदियां कुदरत की देन
बाबा रामदेव ने कहा कि देश की सभी नदियां गंदी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नदियां कुदरत की देन होती है, इनको संभालना हम सबका फर्ज है। उन्होंने उम्मीद जताई की कि भविष्य में ऐसे मौके आएंगे, जब संत सीचेवाल को देश की नदियों के लिए काम करना पड़ेगा। इससे पहले संत सीचेवाल ने बाबा रामदेव का स्वागत किया और उनको पवित्र काली बेईं में मोटर बोट पर सैर भी करवाई।
पवित्र नदी का टीडीएस दिखाया
संत सीचेवाल ने पवित्र नदी का टीडीएस भी दिखाया जो 161 था, जबकि मोटर के पानी का टीडीएस 412 के करीब था। संत सीचेवाल ने बाबा रामदेव का सम्मान किया। इस मौके उनके साथ राष्ट्रीय स्तर पर खाद्य विश्लेषक दविंदर शर्मा, संत सुखजीत सिंह, संत दविंदर सिंह, डॉ. जगमीत बावा, गुरविंदर सिंह बोपाराय, सुरजीत सिंह शंटी, पंकज गौतम, सोहन सिंह शाह, अमरीक सिंह संधू मौजूद रहे। नववर्ष की खुशी में निर्मल कुटिया में श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत दीवान सजाए गए, जिसमें कीर्तन जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया।