फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   rajpura storm

आंधी से खेतों में बिछ गई धान की फसल

Sat, 21 Sep 2013 11:14 PM IST
अमर उजाला, राजपुरा
अमर उजाला, राजपुरा Updated Sat, 21 Sep 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
rajpura storm
पंजाब के पटियाला में शुक्रवार देर शाम चली अंाधी और शनिवार सुबह से हो रही बारिश सेे किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। उन्हें धान की फसल के नुकसान होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन


कई जगह धान की फसल खराब होकर जमीन पर बिछ गई है। आंधी और बरसात ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इस बार फसल का झाड़ भी कम होने का अंदेशा जताया जा रहा है।  गांव कौमीकलां के किसान हरभजन सिंह, मनजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, बलकार सिंह, पाखर सिंह और सुरजीत सिंह ने बताया कि पूरी तरह पक चुकी धान की फसल को काटने की बारी आई तो मौसम ने कहर ढा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जमीन पर गिरी फसल के दानों का भी रंग काला पड़ता जा रहा है। बारिश के कारण किसान 15-20 दिन से पहले धान की कटाई नहीं कर पाएंगे। उक्त किसानों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जिस भी किसान की फसल को नुकसान हुआ है, उसे मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बताया कि किसान पहले ही महंगाई और घाटे की मार झेल रहे हैं, उस पर मौसम ने परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed