{"_id":"63d659239e9e1e741b284976","slug":"rail-stop-movement-of-farmers-in-punjab-farmers-stopped-trains-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: किसानों ने 15 जगह रोकी ट्रेनें, रेलवे ने 11 को किया रद्द, कुछ के रूट में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: किसानों ने 15 जगह रोकी ट्रेनें, रेलवे ने 11 को किया रद्द, कुछ के रूट में बदलाव
Sun, 29 Jan 2023 05:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 29 Jan 2023 05:01 PM IST
सार
किसानों की मांग है कि सरकार की ओर से जो वादे किसानों के साथ किए गए थे उनको पूरा किया जाए सरकार ने अभी तक किसानों की सरकार की हुई मांगों को भी लागू नहीं किया है।
विज्ञापन
किसानों ने दिया धरना।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत को रद्द करने, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने, फसलों की खरीद की गारंटी का कानून बनाने समेत कई मांगों को लेकर पंजाब के 12 जिलों में 15 जगह धरना देकर ट्रेनें रोकीं।
विज्ञापन
आंदोलन को देखते हुए रेल प्रशासन ने 11 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दीं जबकि कई ट्रेनें देरी से चलीं और कई के रूट बदल दिए गए हैं। इस दौरान यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इन ट्रेनों को किया रद्द
किसानों के धरने के चलते रेलवे ने फिरोजपुर से फाजिल्का जाने वाली ट्रेन संख्या-06989, फाजिल्का से बठिंडा जाने वाली ट्रेन संख्या-04632, जालंधर से होशियारपुर जाने वाली ट्रेन संख्या-06960, होशियारपुर से जालंधर जाने वाली ट्रेन संख्या-06955, भगतनवाला से खेमकरण जाने वाली ट्रेन संख्या-06944, खेमकरण से भगतनवाला की तरफ जाने वाली ट्रेन संख्या-06943, अमृतसर से कादियां जाने वाली ट्रेन संख्या-06947, कादियां से अमृतसर को जाने वाली ट्रेन संख्या-06948 व फिरोजपुर से जालंधर जाने वाली ट्रेन संख्या-06966 को रद्द कर दिया। दूरदराज की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चली हैं, कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इसके अलावा पठानकोट-अमृतसर की दो पैसेंजर ट्रेनों को अंतिम समय में रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन