फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   rahul's attack on bjp, sp in punjab

'मुजफ्फरनगर में BJP, SP ने फैलाई नफरत'

Thu, 10 Oct 2013 05:34 PM IST
अमर उजाला संगरूर
अमर उजाला संगरूर Updated Thu, 10 Oct 2013 05:34 PM IST
विज्ञापन
rahul's attack on bjp, sp in punjab

चुनावी रंग में रंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस की जोरदार पैरवी की।

विज्ञापन


पंजाब के संगरूर में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करने पहुंचे राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं मुजफ्फरनगर गया, तो वहां के लोगों ने बताया कि हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं है। नफरत भारतीय जनता पार्टी ने फैलाई, नफरत समाजवादी पार्टी ने फैलाई।"
विज्ञापन


राहुल ने कहा, "दंगे में मरता आम आदमी है, कोई नेता नहीं मरता।"

सच बोलने का कोई वक्त नहीं होता
दागी सांसदों से जुड़े अध्यादेश का जिक्र फिर करते हुए उन्होंने कहा कि सच बोलने का कोई वक्त नहीं होता और अगर भ्रष्टाचार से लड़ना है, तो वक्त नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "पंजाब में हर मां घबराई है, क्योंकि उन्हें अपने बच्चे की फिक्र है। पंजाब की मां नशे की आशंका से डरती हैं। और बेटे का डर है कि रोजगार नहीं मिलेगा, तो मेरी मां का क्या होगा? वह लड़ता है रोजगार के लिए, अपनी मां के लिए। पंजाब की दो समस्याएं हैं। नशा और बेरोजगार।"

मनमोहन सिंह ने देश को बहुत कुछ दिया
राहुल ने कहा, "यह राज्य पूरे देश को अनाज देता है। पंजाब और हरियाणा के किसान के बिना हिंदुस्तान के लोगों को भोजन का अधिकार नहीं दिया जा सकता। पंजाब से हमें बहुत कुछ मिला। प्रधानमंत्री भी यहीं से आते हैं।"


मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे दो राजनीति गुरु हैं। एक मनमोहन सिंह और दूसरी कांग्रेस अध्यक्ष। अध्यादेश एपिसोड के बाद मेरी पीएम से बात हुई, मैंने उनसे भी यही कहा। वह बहुत अच्छे हैं। उनकी नीयत साफ है।"

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर इशारों में निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "मैं गुजरात जनसभा करने गया, तो वहां पंजाब के किसान रोते हुए कह रहे थे कि हमें यहां से बिना वजह हटाया जा रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed