फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 30 July 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी और आक्रामक अंदाज पर सिद्धू को आलाकमान की नसीहत

Fri, 30 Jul 2021 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 Jul 2021 04:59 PM IST
सार

पंजाब में अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए उनकी आबादी के अनुपात के अनुसार सालाना बजट में व्यवस्था करने का कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बाबत कैबिनेट में नया बिल लाने के फैसले को मंजूरी दे दी। इस तरह विधानसभा के अगले सत्र में इस बिल को कानून बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है।

विज्ञापन
Punjab Top News 30 July 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए। रिजल्ट में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। बोर्ड का कुल रिजल्ट 96.48% रहा है जो गत वर्ष से 3.81 फीसदी अधिक रहा है। वहीं दुष्कर्म के आरोपी को जमानत देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि शादी का वादा करने के बाद अगर विवाहित महिला की सहमति से संबंध बने हैं तो ऐसे में पुरुष को पूर्ण रूप से दोषी नहीं कहा जा सकता है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड: 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी, एक बार फिर बेटियां बनीं चैंपियन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए। रिजल्ट में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। बोर्ड का कुल रिजल्ट 96.48% रहा है जो गत वर्ष से 3.81 फीसदी अधिक रहा है। बोर्ड के चेयरमैन योगराज सिंह ने ऑनलाइन रिजल्ट घोषित किया।  
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

पठानकोट: उफनते खड्ड में गिरे तीन भाई-बहन, पानी में फंसी लड़की को एनडीआरएफ नहीं निकाल पाई, युवक ने बचाया  
पठानकोट के जीएनडीयू कॉलेज लमीनी के सामने शुक्रवार सुबह एक लड़की और उसके दो भाई बहन गहरे पानी में गिर गए। लड़की को बचाने में एनडीआरएफ के प्रयास कम पड़े तो एक बाबा ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बाहर निकाल लिया। धारकलां की रहने वाली 22 वर्षीय उमा पठानिया और भार्गवी अपने मौसेरे भाई रितीष राजपूत के साथ कॉलेज जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर... 

पंजाब में आबादी के अनुसार तय होगा अनुसूचित जातियों के कल्याण का सालाना बजट, अगले सत्र में पेश होगा विधेयक
पंजाब में अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए उनकी आबादी के अनुपात के अनुसार सालाना बजट में व्यवस्था करने का कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बाबत कैबिनेट में नया बिल लाने के फैसले को मंजूरी दे दी। इस तरह विधानसभा के अगले सत्र में इस बिल को कानून बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...   


सिद्धू का आक्रामक अंदाज खुद पर भारी: आलाकमान की नसीहत- बयानबाजी से पहले पार्टी के हित में सोचें
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का आक्रामक अंदाज उन्हीं पर भारी पड़ रहा है। उन्हें आलाकमान ने साफ तौर पर कह दिया कि बयानबाजी से पहले पार्टी के हित में सोचें और पार्टी के मुद्दों पर सार्वजनिक बयानबाजी बंद करें। साथ ही सिद्धू को पार्टी के अन्य नेताओं से तालमेल कर मुद्दों को सुलझाने का निर्देश दिया गया है।  
पढ़ें विस्तृत खबर...

हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: शादी का वादा कर सहमति से संबंध बनाए तो पुरुष दुष्कर्म का पूर्ण दोषी नहीं
शादी का वादा करने के बाद अगर विवाहित महिला की सहमति से संबंध बने हैं तो ऐसे में पुरुष को पूर्ण रूप से दोषी नहीं कहा जा सकता है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को जमानत देते हुए यह अहम टिप्पणी की है। हालांकि ट्रायल कोर्ट को इन टिप्पणियों पर गौर किए बगैर ट्रायल पूरा करने की सलाह दी है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed