फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 30 August 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: हरीश रावत ने दिया परगट को जवाब और मनोहर लाल पर भड़के कैप्टन

Mon, 30 Aug 2021 05:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 Aug 2021 05:29 PM IST
सार

ऊधमपुर से प्रयागराज जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 04142 (प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस) में नौ युवकों ने चाकू और बरछे-भाले की नोक पर 20 यात्रियों से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। कुछ यात्रियों ने होशियारी दिखाते हुए एक बदमाश को काबू कर लिया जबकि बाकी रास्ते में ही ट्रेन की चेन पुलिंग कर फरार हो गए। सोमवार को ट्रेन में लूटपाट करने वाले नौ शातिरों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से चार सदस्य नाबालिग हैं।   

विज्ञापन
Punjab Top News 30 August 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान पर लगाम लगती नहीं दिख रही। विधायक परगट सिंह ने रविवार को हरीश रावत पर निशाना साधा था। अब हरीश रावत ने इसके जवाब में कहा है कि किसी को अधीर नहीं होना चाहिए। मुझे पता है कि मुझे कब और क्या कहना है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस का घमासान: परगट के बयान पर बोले हरीश रावत, मुझे पता है-कब और क्या कहना है
पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान पर लगाम लगती नहीं दिख रही। विधायक परगट सिंह ने रविवार को हरीश रावत पर निशाना साधा था। अब हरीश रावत ने इसके जवाब में कहा है कि हमारे पास सोनिया और राहुल गांधी सहित कई राष्ट्रीय चेहरे हैं। वहीं पंजाब में स्थानीय स्तर पर भी हमारे पास कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और यहां तक कि खुद परगट सिंह जैसे कई चेहरे हैं। किसी को अधीर नहीं होना चाहिए। मुझे पता है कि मुझे कब और क्या कहना है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पलटवार: मनोहर लाल के बयान पर भड़के कैप्टन अमरिंदर, कहा- आपका किसान विरोधी एजेंडा हुआ उजागर
करनाल में शनिवार को किसानों पर लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा पेश करते हुए किसान आंदोलन के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया।  उन्होंने साफ कहा कि किसान आंदोलन, हिंसा के पीछे पंजाब सरकार के लोगों का हाथ है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


सफलता: प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह के नौ शातिर गिरफ्तार, चार आरोपी नाबालिग
ऊधमपुर से प्रयागराज जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 04142 (प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस) में नौ युवकों ने चाकू और बरछे-भाले की नोक पर 20 यात्रियों से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। कुछ यात्रियों ने होशियारी दिखाते हुए एक बदमाश को काबू कर लिया जबकि बाकी रास्ते में ही ट्रेन की चेन पुलिंग कर फरार हो गए। सोमवार को ट्रेन में लूटपाट करने वाले नौ शातिरों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से चार सदस्य नाबालिग हैं।   पढ़ें विस्तृत खबर...

परगट का प्रहार : रावत को पंजाब के बारे में फैसला लेने का अधिकार किसने दिया
पंजाब प्रदेश कांग्रेस में मची कलह के बीच अब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत भी नवजोत सिद्धू गुट के निशाने पर आ गए हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव परगट सिंह ने रविवार को सीधा रावत पर निशाना साधते हुए कहा है कि 2022 के चुनाव कैप्टन की अगुवाई में लड़े जाएंगे, यह फैसला लेने का अधिकार रावत को किसने दिया? पढ़ें विस्तृत खबर...

 

चंडीगढ़ पुलिस: बिना टोपी पहने ड्यूटी दे रहा था सिपाही, जज ने की शिकायत, एसएसपी ने किया निलंबित 
चंडीगढ़ में सेक्टर-19 स्थित एक जज की कोठी पर तैनात चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही को ड्यूटी के दौरान टोपी न पहनना भारी पड़ गया। जज साहब को सिपाही का टोपी न पहनना नागवार गुजरा और उन्होंने डीएसपी से सिपाही की शिकायत कर दी।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed