Chd Punjab Big News: लुधियाना में व्यक्ति का काटा हाथ, चंडीगढ़ में पुलिस मुठभेड़; अमृतसर में युवक की हत्या
लुधियाना में एक व्यक्ति का हाथ काट कर उसकी हत्या कर दी गई। बागी स्टैंड इलाके में ये घटना हुई। झोटा के पिता ने एसएसपी को हटाने की मांग की है। अमृतसर में गोली मारकर युवक की हत्या। पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें
विस्तार
लुधियाना के थाना डाबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बागी स्टैंड इलाके में शनिवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावर एक व्यक्ति के घर में घुस गए। आरोपियों ने उसका हाथ काटकर एक बैग में रखा और एक दुकानदार को सौंप दिया। इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। एसीपी अनुभव जैन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 11 दिन बाद भी गतिरोध बरकरार है। इंसाफ कमेटी और एसआईटी के बीच शुक्रवार को तीसरी बैठक बेनतीजा रही। शनिवार को झोटा के पिता ने नई मांग की है। उन्होंने सरकार से मानसा के एसएसपी वैभव शर्मा को बदलने की मांग की है। वहीं, मानसा के एक मेडिकल से जुड़े बड़े गोदाम पर सीबीआई की रेड पिछले कई घंटे से चल रही है। पढ़ें पूरी खबर
अमृतसर के आनंद एवेन्यू इलाके में शुक्रवार रात एक्टिवा साइड करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। वारदात रात करीब 11:30 बजे उसके घर के बाहर हुई। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को उसके दोस्तों ने ही छह गोलियां मारीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
लुधियाना के हैबोवाल इलाके में स्थित जस्सियां ग्रीन एनक्लेव में एक युवक ने अपनी पत्नी को सरेआम पीटा। हमलावर पति ने पत्नी को इसलिए पीटा कि वह उससे ज्यादा पैसे कमाती है लेकिन उसे गाड़ी नहीं लेकर दे रही। इस शर्मनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर
नैतिक हत्याकांड मामले में पुलिस मुठभेड़
चंडीगढ़ के नैतिक हत्याकांड के आरोपी और ऑपरेशन सेल की टीम के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। टीम आरोपी शूटर अर्शमेहर और मनमेहर को सेक्टर-50 में हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई थी। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और खरड़ में रहते हैं। आरोप है कि हथियार बरामदगी के दौरान मनमेहर ने पास पड़ी लोडेड पिस्टल उठाकर पुलिस पर फायर कर दिया। गोली एएसआई प्रदीप की तरफ चली, लेकिन वह बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण बच गए। पढ़ें पूरी खबर