{"_id":"612bb1038ebc3e79f02a1f2b","slug":"who-gave-rawat-the-right-to-decide-about-punjab-pargat-singh-jalandhar-news-pkl4250320136","type":"story","status":"publish","title_hn":"परगट का प्रहार : रावत को पंजाब के बारे में फैसला लेने का अधिकार किसने दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परगट का प्रहार : रावत को पंजाब के बारे में फैसला लेने का अधिकार किसने दिया
Mon, 30 Aug 2021 04:52 AM IST
पंजाब ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 04:52 AM IST
सार
परगट सिंह ने रविवार को सीधा रावत पर निशाना साधते हुए कहा है कि 2022 के चुनाव कैप्टन की अगुवाई में लड़े जाएंगे, यह फैसला लेने का अधिकार रावत को किसने दिया?
विज्ञापन
परगट सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस में मची कलह के बीच अब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत भी नवजोत सिद्धू गुट के निशाने पर आ गए हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव परगट सिंह ने रविवार को सीधा रावत पर निशाना साधते हुए कहा है कि 2022 के चुनाव कैप्टन की अगुवाई में लड़े जाएंगे, यह फैसला लेने का अधिकार रावत को किसने दिया? सिद्धू गुट ने रावत पर हमला कर अपने तेवर दिखा दिए हैं कि वह किसी भी ताकत के आगे झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
परगट सिंह ने कहा कि तीन माह पहले जब सभी विधायक दिल्ली में पार्टी हाईकमान की ओर से गठित तीन सदस्यीय खड़गे कमेटी से मिले थे, तब तय हुआ था कि 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा के चुनाव सोनिया गांधी और राहुल गांधी की अगुवाई में लड़े जाएंगे। अचानक अब पंजाब के प्रभारी हरीश रावत कह रहे हैं कि 2022 के चुनाव सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में होंगे तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि यह फैसला कब हुआ?
विज्ञापन
परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत उनके अच्छे दोस्त हैं, लेकिन पंजाब के बारे में अपने स्तर पर इतना बड़ा फैसला लेने का अधिकार उन्हें किसने दिया? खड़गे कमेटी के सोनिया और राहुल की अगुवाई में चुनाव लड़ने के फैसले के बाद अब कैप्टन की अगुवाई का क्या मतलब रह जाता है?
विज्ञापन
परगट सिंह ने कहा कि हरीश रावत की इस घोषणा का असर पंजाब के वोटरों के पर सीधे तौर पर हुआ है। परगट सिंह ने एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू का पक्ष लेते हुए कहा कि बीते दिनों सिद्धू की तरफ से जो बातें कही गई हैं, वह हरीश रावत को लेकर ही कही गई थी। नवजोत सिद्धू की बात सोनिया गांधी अथवा पार्टी नेतृत्व को लेकर नहीं थी, जिसमें सिद्धू ने कहा था कि अगर पार्टी हाईकमान ने उन्हें निर्णय लेने का अधिकार नहीं दिया तो वह ईंट से ईंट बजा देंगे।