फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 09 July 2021

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: भाखड़ा जलाशय में पानी घटा और छठे वेतन आयोग से कर्मचारी नाराज

Fri, 09 Jul 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Jul 2021 05:01 PM IST
सार

पंजाब में भीषण गर्मी और धान सीजन के बीच गुरुवार को बिजली संकट उस समय और गहरा गया, जब तकनीकी खराबी के चलते रोपड़ थर्मल प्लांट और लहरां मुहब्बत थर्मल प्लांट की 210-210 मेगावाट क्षमता वाली एक-एक यूनिट बंद हो गई। इससे बिजली उत्पादन में 420 मेगावाट की कमी आई और पंजाब के कई इलाकों में लोगों को अघोषित कट का सामना करना पड़ा। वहीं भीषण गर्मी के बीच भाखड़ा जलाशय के जलस्तर में 56.9 फुट की गिरावट आई है। 

विज्ञापन
Punjab Top News 09 July 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी मांगों के समर्थन में पंजाब के सरकारी कर्मचारियों ने चंडीगढ़ स्थित दोनों पंजाब सिविल सचिवालयों में कामकाज ठप कर दिया है। वहीं कोटकपूरा गोलीकांड घटना में निलंबित आईजी परमराज सिंह उमरानंगल ने अपना नारको टेस्ट करवाने पर सहमति दे दी है। पढ़ें अन्य खबरें... 
विज्ञापन


कोटकपूरा गोलीकांड: निलंबित आईजी परमराज उमरानंगल नारको टेस्ट के लिए तैयार, ये मांग भी उठाई 
फरीदकोट के बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित कोटकपूरा गोलीकांड घटना में निलंबित आईजी परमराज सिंह उमरानंगल ने शुक्रवार को फरीदकोट की अदालत में पेश होकर अपना नारको टेस्ट करवाने पर सहमति जताई।   
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

जासूसी का खेल: सुरक्षा बलों की पकड़ से भागे आबादी ने ही रची पूरी साजिश, अब आईबी खंगाल रही नेटवर्क
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर ही भारतीय सेना के दो जवानों को जासूस बनाने की साजिश रची गई थी और इसका पूरा तानाबाना आबादी नामक पाकिस्तानी तस्कर ने रचा था। आबादी इन दिनों पाक में बैठकर अपने बेटे सिकंदर के साथ मिलकर जहां तस्करी का धंधा कर रहा है वहीं पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर भारत में जासूसी का नेटवर्क फैला रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब के लिए नई मुसीबत: भाखड़ा जलाशय में इस साल 56.9 फुट घटा पानी, कम हुआ बिजली उत्पादन
भीषण गर्मी के बीच भाखड़ा जलाशय के जलस्तर में 56.9 फुट की गिरावट आई है। 2020 में इसका स्तर 1581.50 फुट था, जो इस साल 1524.60 फुट पहुंच गया है। जलस्तर गिरने से बिजली उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जलाशय से पंजाब को 194 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की जाती है। 
पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब में बिजली संकट: रोपड़ प्लांट की एक इकाई ठप, लहरां मुहब्बत की बंद यूनिट फिर चालू
पंजाब में भीषण गर्मी और धान सीजन के बीच गुरुवार को बिजली संकट उस समय और गहरा गया, जब तकनीकी खराबी के चलते रोपड़ थर्मल प्लांट और लहरां मुहब्बत थर्मल प्लांट की 210-210 मेगावाट क्षमता वाली एक-एक यूनिट बंद हो गई। इससे बिजली उत्पादन में 420 मेगावाट की कमी आई और पंजाब के कई इलाकों में लोगों को अघोषित कट का सामना करना पड़ा। 

पढ़ें पूरी खबर...

छठे वेतन आयोग से कर्मचारी नाराज: पंजाब में दो दिन कामकाज ठप 
अपनी मांगों के समर्थन में पंजाब के सरकारी कर्मचारियों ने गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित दोनों पंजाब सिविल सचिवालयों में कामकाज ठप रखा। इसके साथ ही कर्मचारी संगठनों ने नौ जुलाई को राज्य में चक्का जाम का एलान भी किया है। गुरुवार को पंजाब सिविल सचिवालय-1 के गेट पर कर्मचारियों ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
पढ़ें पूरी खबर...
   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed