फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pakistani Smuggler Abadi hatched whole conspiracy of Spying

जासूसी का खेल: सुरक्षा बलों की पकड़ से भागे आबादी ने ही रची पूरी साजिश, अब आईबी खंगाल रही नेटवर्क

Fri, 09 Jul 2021 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Jul 2021 09:39 AM IST
सार

पाकिस्तानी तस्कर आबादी 2003 में पाक सीमा से पकड़ा गया था। वह अमृतसर अस्पताल से सुरक्षा बलों को चकमा देकर निकल गया और बाद में पाकिस्तान पहुंच गया। 

विज्ञापन
Pakistani Smuggler Abadi hatched whole conspiracy of Spying
जासूसी का खेल। - फोटो : DEMO

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर ही भारतीय सेना के दो जवानों को जासूस बनाने की साजिश रची गई थी और इसका पूरा तानाबाना आबादी नामक पाकिस्तानी तस्कर ने रचा था। आबादी इन दिनों पाक में बैठकर अपने बेटे सिकंदर के साथ मिलकर जहां तस्करी का धंधा कर रहा है वहीं पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर भारत में जासूसी का नेटवर्क फैला रहा है। आर्मी इंटेलिजेंस व आईबी की टीमों ने आबादी और सिकंदर के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


हाल ही में जालंधर देहात पुलिस ने भारतीय सेना के दो जवानों हरप्रीत सिंह और गुरभेज सिंह को गिरफ्तार किया है, जो पाक के लिए जासूसी करते थे। दोनों ने भारतीय सेना के करीब 900 दस्तावेजों को पाक पहुंचा दिया, जिसमें से 800 दस्तावेज काफी संवेदनशील हैं। आर्मी की खुफिया जांच टीम को पता चला है कि पाकिस्तान में बैठा आबादी और उसका बेटा सिकंदर ही तस्करी व जासूसी के नेटवर्क को आगे बढ़ा रहे थे। 

विज्ञापन

अमृतसर अस्पताल से भागा था आबादी

आबादी को 2003 में पाक सीमा के पास से सुरक्षा बलों ने काबू किया था। वह बीमारी का बहाना बनाकर अमृतसर अस्पताल में दाखिल हुआ था, जहां से सुरक्षा बलों को चकमा देकर निकल गया और बाद में पाकिस्तान पहुंच गया। एजेंसियों को आबादी व सिकंदर के मोबाइल नंबर मिल गए हैं। दरअसल, सिकंदर व आबादी तस्कर रणवीर सिंह के साथ लगातार संपर्क में थे। रणवीर सिंह आगे सेना के जवान हरप्रीत सिंह और गुरभेज सिंह के साथ साठगांठ कर रहा था।

सेना की खुफिया एजेंसियों को मोबाइल से काफी चैट रिकवर हुई है, जिससे दोनों जवानों की चल रही बातचीत के अलावा एप द्वारा भेजे गए दस्तावेज भी मिल गए हैं। इन मोबाइलों को खंगालने पर ही पता चला कि आबादी व सिकंदर जवानों को काफी लालच दे रहे थे और अधिक जानकारियां जवानों से मांग रहे थे।

स्थानीय देहात पुलिस व आर्मी इंटेलिजेंस सर्विस की टीमें अब आबादी का पूरा ब्यौरा खंगाल रही है, वह कब सीमा से गिरफ्तार हुआ था और उसका भारत आने का क्या मकसद था? इसके अलावा उसके भारत में कौन कौन से तस्करों से संपर्क हैं। ऐसी आशंका है कि आबादी व सिकंदर ने जम्मू कश्मीर के अलावा पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में काफी लोगों को अपने जाल में फंसा रखा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय व आईबी ने पूरी रिपोर्ट ली
सेना के जवानों द्वारा 900 दस्तावेजों को पाकिस्तान भेजने की संवेदनशील घटना के बाद गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय व आईबी पूरी तरह से हरकत में आ गई है। जहां पंजाब के उच्चाधिकारियों से इसकी पूरी जानकारी हासिल कर रिपोर्ट ली वहीं टीमों ने जालंधर में डेरा डाल लिया है। वहीं सेना के जवानों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed