फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 07 June 2021

पंजाब: 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन और वैक्सीन प्रकरण में अफसरों ने करवाई थी किरकिरी... पढ़ें अन्य बड़ी खबरें 

Mon, 07 Jun 2021 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Jun 2021 05:03 PM IST
सार

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से सरकार वैक्सीन प्रकरण में घिरी हुई है। विपक्ष पूरी तरह से सरकार के खिलाफ हमलावर है। अब सामने आया है कि इस विवाद की जड़ पंजाब कुछ अफसरों की चालाकी है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू के निवास का घेराव सोमवार को भी हुआ। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत अब अपनी इस जिम्मेदारी से मुक्ति चाहते हैं।

विज्ञापन
Punjab Top News 07 June 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि लोगों को कुछ राहतें भी दी गई हैं। चंडीगढ़ से कार में दिल्ली के लिए निकला फाइनेंसर परिवार सहित लापता हो गया। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन

 
पंजाब में कुछ राहतों के साथ 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन 
पंजाब सरकार ने लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि लोगों को कुछ राहतें भी दी गई हैं। इसमें शाम 6 बजे तक दुकानें खोली जा सकेंगी। 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ निजी कार्यालय खोले जा सकेंगे। वहीं सप्ताह में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। रविवार को भी नियमित कर्फ्यू जारी रहेगा।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन प्रकरण में अफसरों की चालाकी पड़ी कैप्टन सरकार पर भारी 

पंजाब में निजी अस्पतालों को बढ़ी कीमत पर कोरोना वैक्सीन बेचने के मामले में अफसरों की चालाकी कैप्टन सरकार के लिए मुसीबत बन गई। पंजाब सरकार की योजना थी कि केंद्र सरकार से 400 रुपये की वैक्सीन खरीदकर उसका एक हिस्सा निजी अस्पतालों को 1060 रुपये में बेचा जाए। निजी अस्पताल लोगों को 1500 रुपये में टीका लगाएंगे। इससे जो आमदनी होगी वह कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) खाते में जमा करवाई जाएगी।  

पढ़ें पूरी खबर...



मोहाली: वैक्सीन प्रकरण में घिरे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री, आप के बाद अकालियों ने किया घर का घेराव  
कोरोना वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेचने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के बाद सोमवार सुबह शिरोमणि अकाली दल की तरफ से सिद्धू के घर का घेराव किया गया। धरने की अगुवाई पार्टी के प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल कर रहे थे। 
पढ़ें पूरी खबर...

चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए निकला फाइनेंसर का परिवार, बीच रास्ते से लापता
चंडीगढ़ के सेक्टर-40 से दिल्ली जाने के लिए आई-10 कार से निकला एक परिवार अचानक गाड़ी समेत लापता हो गया। कार में पति-पत्नी और उनकी 5 वर्षीय बेटी थी। परिवार के दिल्ली नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर जांच शुरू की।  
पढ़ें पूरी खबर...

'घर' की याद : पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी से अलग होना चाहते हैं हरीश रावत  
पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह सुलझने के किनारे आने के बाद अब राज्य प्रभारी हरीश रावत पंजाब की जिम्मेदारी से अलग होना चाहते हैं। उनका मानना है कि 2022 में उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में गृह राज्य में उनकी जरूरत ज्यादा है। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed