पंजाब: 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, कुछ राहतें भी मिलीं, अब शाम छह बजे तक खुलेंगी दुकानें
सप्ताह में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। रविवार को भी नियमित कर्फ्यू जारी रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि लोगों को कुछ राहतें भी दी गई हैं। इसमें शाम 6 बजे तक दुकानें खोली जा सकेंगी। 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ निजी कार्यालय खोले जा सकेंगे। वहीं सप्ताह में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। रविवार को भी नियमित कर्फ्यू जारी रहेगा।
Punjab govt has extended COVID-induced restrictions till June 15 with certain relaxations including opening of shops till 6pm & private offices to function at 50% strength. Night curfew will remain in force from 7pm-6am on weekdays but regular curfew will continue on Sundays: CMO
— ANI (@ANI) June 7, 2021विज्ञापन
शनिवार को पंजाब में कोरोना संक्रमण से हुई 79 मौतों में अमृतसर में 7, बठिंडा में 8, फरीदकोट में 1, फतेहगढ़ साहिब में 2, फाजिल्का में 6, फिरोजपुर में 2, गुरदासपुर में 3, होशियारपुर में 3, जालंधर में 5, कपूरथला में 3, लुधियाना में 5, मानसा में 1, मोगा में 1, मोहाली में 5, मुक्तसर में 5, पठानकोट में 4, पटियाला में 6, रोपड़ में 1, संगरूर में 7, एसबीएस नगर में 2 और तरनतारन में 2 शामिल हैं। संक्रमण के राज्य में 1907 नए मामले सामने आए हैं।
वहीं पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से हालात सुधर नहीं रहे हैं। शनिवार को पंजाब में ब्लैक फंगस से एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। अब तक सूबे में 53 लोगों की इस गंभीर बीमारी से मौत हो चुकी है। सूबे के 22 जिलों में 369 मामले अब तक आ चुके हैं, जिनमें 47 मामले दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं। वर्तमान में ब्लैक फंगस से पीड़ित 294 मरीजों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में और 74 का सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में 369 इस बीमारी से पीड़ित मरीजों में 322 पंजाब से संबंधित हैं। अन्य 47 मरीज दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं।