फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 07 July 2021

पंजाब: गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की हत्या और हेरोइन के बदले जासूसी का खेल... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Wed, 07 Jul 2021 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Jul 2021 05:08 PM IST
सार

पंजाब की जालंधर पुलिस ने भारतीय सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये जवान पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई को सुरक्षा दस्तावेज भेज रहे थे। इसका खुलासा तब हुआ, जब जालंधर पुलिस ने हेरोइन समेत पकड़े गए एक ड्रग तस्कर से पूछताछ की।  

विज्ञापन
Punjab Top News 07 July 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा के गांव नरुआना में रहने वाले गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की बुधवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के साथी मन्ना निवासी तलवंडी साबो ने गैंगस्टर को उसी की गाड़ी में चार गोलियां मारी। वहीं खन्ना पुलिस ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) द्वारा चलाए जा रहे टारगेट किलिंग गैंग के चार सदस्यों को धर दबोचा है। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


पंजाब में वारदात: गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की हत्या, साथी ने ही सीने में उतारीं चार गोलियां, दूसरे को गाड़ी से कुचला
बठिंडा के गांव नरुआना में रहने वाले गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की बुधवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के साथी मन्ना निवासी तलवंडी साबो ने गैंगस्टर को उसी की गाड़ी में चार गोलियां मारी। इसके बाद आरोपी ने कुलबीर के एक साथी चमकौर सिंह को गाड़ी तले कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

अलविदा ट्रेजेडी किंग: जब खालिस पंजाबी में बोले थे दिलीप साहब, रूह तक उतर गई थी आवाज 
ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार को बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। 98 साल के दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार थे। उन्हें पिछले महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी और वे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे। दिलीप कुमार को सांस में तकलीफ के कारण छह जून को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से जुड़े टारगेट किलिंग गैंग का भंडाफोड़, सेना के पूर्व जवान समेत चार को दबोचा
पंजाब की खन्ना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) द्वारा चलाए जा रहे टारगेट किलिंग गैंग के चार सदस्यों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से दो 32 बोर पिस्टल, चार मैगजीन, दो कारतूस, एक कारतूस का खोल और एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। 
पढ़ें पूरी खबर...

हेरोइन के बदले जासूसी का खेल: कारगिल व अनंतनाग से सेना के दो जवान गिरफ्तार 
पंजाब की जालंधर पुलिस ने भारतीय सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये जवान पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई को सुरक्षा दस्तावेज भेज रहे थे। इसका खुलासा तब हुआ, जब जालंधर पुलिस ने हेरोइन समेत पकड़े गए एक ड्रग तस्कर से पूछताछ की।  

पढ़ें पूरी खबर...

बिजली संकट पर विधायक बैंस ने सुखबीर बादल पर साधा निशाना 
बिजली संकट झेल रहे पंजाब में बिजली समझौतों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बिजली की कीमत को लेकर लोक इंसाफ पार्टी ने पावरकॉम के आंकड़ों से बड़ा खुलासा करते कहा कि जिन प्राइवेट थर्मल प्लांट से बिजली का सौदा 2.45 रुपये से 3.03 रुपये प्रति यूनिट में हुआ, कैप्टन सरकार ने पावर परचेज एग्रीमेंट की वजह से वही बिजली साढ़े 6 रुपये प्रति यूनिट से ज्यादा में खरीदी। इसी वजह से अकाली प्रधान सुखबीर बादल चुनौती दे रहे हैं कि सरकार एग्रीमेंट रद्द करके दिखाए।   
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed