{"_id":"6afd6d702ecc084ba40dd3d8","slug":"punjab-elections-parties-reach-out-to-dera-leaders-to-influence-dalit-and-sikh-voters-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दलित और सिख मतदाताओं पर नजर: डेरों से बढ़ीं पार्टियों की नजदीकियां, अनुयायियों को साधने की कवायद; सियासी मायने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित और सिख मतदाताओं पर नजर: डेरों से बढ़ीं पार्टियों की नजदीकियां, अनुयायियों को साधने की कवायद; सियासी मायने
Wed, 18 Nov 2026 02:58 PM IST
Sharukh Khan
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:58 PM IST
सार
पंजाब में चुनाव से पहले पार्टियों की डेरों से नजदीकियां बढ़ गई है। अनुयायी मतदाताओं पर दलों की नजर है। दोआबा में डेरा सचखंड बल्लां और माझा-दोआबा में डेरा ब्यास का आधार है, जबकि मालवा में डेरा सच्चा सौदा का प्रभाव है।
विज्ञापन
Punjab Elections
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए सामाजिक और धार्मिक डेरों से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं। वरिष्ठ नेता इन डेरों के प्रमुखों से संपर्क साध रहे हैं।
बहाना भले ही विभिन्न आयोजनों, अभियानों और कार्यक्रमों का हो लेकिन इन नजदीकियों के जरिये राजनीतिक दल अपना सियासी फायदा तलाश रहे हैं। राजनीतिक मामलों के जानकार भी मानते हैं कि पंजाब की सियासत में इन डेरों का खासा प्रभाव है।
पंजाब में छोटे-बड़े डेरों की संख्या 3000 से ज्यादा है जिनमें से करीब 300 बड़े संस्थागत डेरे हैं। इनमें कुछ बड़े डेरे ऐसे हैं, जिनके अनुयायियों की संख्या पंजाब में सबसे अधिक है। इनमें डेरा सचखंड बल्लां, राधा स्वामी सत्संग ब्यास, डेरा सच्चा सौदा (सिरसा), निरंकारी मिशन, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, डेरा नामधारी, डेरा रूमी वाला, डेरा संत बाबा वधावा सिंह और डेरा बाबा मुराद शाह (नकोदर) आदि शामिल हैं। डेरा सच्चा सौदा का मुख्य केंद्र हरियाणा में है, लेकिन पंजाब में भी इसके काफी अनुयायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहाना भले ही विभिन्न आयोजनों, अभियानों और कार्यक्रमों का हो लेकिन इन नजदीकियों के जरिये राजनीतिक दल अपना सियासी फायदा तलाश रहे हैं। राजनीतिक मामलों के जानकार भी मानते हैं कि पंजाब की सियासत में इन डेरों का खासा प्रभाव है।
विज्ञापन
पंजाब में छोटे-बड़े डेरों की संख्या 3000 से ज्यादा है जिनमें से करीब 300 बड़े संस्थागत डेरे हैं। इनमें कुछ बड़े डेरे ऐसे हैं, जिनके अनुयायियों की संख्या पंजाब में सबसे अधिक है। इनमें डेरा सचखंड बल्लां, राधा स्वामी सत्संग ब्यास, डेरा सच्चा सौदा (सिरसा), निरंकारी मिशन, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, डेरा नामधारी, डेरा रूमी वाला, डेरा संत बाबा वधावा सिंह और डेरा बाबा मुराद शाह (नकोदर) आदि शामिल हैं। डेरा सच्चा सौदा का मुख्य केंद्र हरियाणा में है, लेकिन पंजाब में भी इसके काफी अनुयायी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बताया जाता है कि पंजाब के 13014 गांवों में 25 प्रतिशत से अधिक मतदाता किसी न किसी डेरे से जुड़े हुए हैं। दोआबा में डेरा सचखंड बल्लां और माझा-दोआबा में डेरा ब्यास के अनुयायियों का आधार सबसे ज्यादा है, जबकि मालवा में डेरा सच्चा सौदा का प्रभाव अधिक है। इन डेरों से जुड़े मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी तरह सक्रिय हैं।
डेरों से नजदीकियों के बड़े सियासी मायने
एक नवंबर को पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह राधा स्वामी सत्संग ब्यास में संत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिले थे। उन्होंने डेरा प्रमुख से आशीर्वाद लेते हुए पंजाब में शांति, भाईचारे, नशे और युवाओं के भविष्य को लेकर सामूहिक प्रयासों पर चर्चा की थी।
15 नवंबर को पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा ब्यास पहुंचे और उन्होंने भी डेरा प्रमुख से पंजाब के मुद्दों पर चर्चा की। अगले ही दिन, 16 नवंबर को ब्यास डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे। इस दौरान सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई।
कुछ दिन पहले केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले भी जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे। उन्होंने डेरे के प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात की थी। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने नशे के खिलाफ 'जवानी संभाल यात्रा' के दूसरे चरण का समापन 6 दिसंबर को डेरा सचखंड बल्लां में करने की घोषणा की है।
इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे और अब 18 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन यहां पहुंच रहे हैं। आप नेता अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, मंत्री लाल चंद कटारूचक और मोहिंदर भगत भी इसी साल अलग-अलग कार्यक्रमों के तहत डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात कर आशीर्वाद ले चुके हैं।
दलित और सिख मतदाताओं पर नजर
पंजाब में डेरों की भूमिका केवल धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। इनका सियासी प्रभाव भी काफी अहम माना जाता है। वैसे तो विभिन्न बिरादरियों के लोग इन डेरों से जुड़े हुए हैं लेकिन इनमें दलित, रविदासिया और सिख समुदाय के अनुयायियों की संख्या अधिक है। इन्हीं मतदाताओं को अपने-अपने दलों से जोड़ने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता इन दिनों विभिन्न आयोजनों का सहारा ले रहे हैं।
इसी के तहत आम आदमी पार्टी सरकार और भाजपा, दोनों ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को भव्य स्तर पर मनाने की घोषणा की है। मंगलवार को जालंधर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी इसी सिलसिले में पहुंच रहे हैं, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी मंगलवार को अधिकारियों के साथ इस आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।
