फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gangster Kulbeer Naruaana killed in Bhatinda of Punjab

पंजाब में वारदात: गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की हत्या, साथी ने ही सीने में उतारीं चार गोलियां, दूसरे को गाड़ी से कुचला

Wed, 07 Jul 2021 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Jul 2021 10:00 AM IST
सार

पंजाब के बठिंडा का गांव नरुआना बुधवार सुबह गोलियों की आवाजों से गूंज गया। गैंगस्टर कुलबीर नरुआना को उसी की गाड़ी में गोलियों से भून दिया गया। बचाने आए उसके एक साथी को आरोपी ने गाड़ी से कुचल डाला। वहीं लगातार फायरिंग से ग्रामीण दहशत में आ गए। 
 

विज्ञापन
Gangster Kulbeer Naruaana killed in Bhatinda of Punjab
बठिंडा में गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की हत्या। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बठिंडा के गांव नरुआना में रहने वाले गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की बुधवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के साथी मन्ना निवासी तलवंडी साबो ने गैंगस्टर को उसी की गाड़ी में चार गोलियां मारी। इसके बाद आरोपी ने कुलबीर के एक साथी चमकौर सिंह को गाड़ी तले कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद जब आरोपी फरार हो रहा था तो कुलबीर के अन्य साथियों ने उस पर फायरिंग की। आरोपी को एक गोली लगी लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। हालांकि पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद ही आरोपी को जख्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गैंगस्टर कुलबीर नरुआना बुधवार सुबह अपने साथी मन्ना के साथ था। मन्ना ने चाय पीने की इच्छा जाहिर की। इस पर नरुआना ने अपने एक साथी को चाय लेने घर के अंदर भेज दिया और खुद मन्ना के साथ अपनी गाड़ी में बैठ गया। जैसे ही कुलबीर ने गाड़ी के दरवाजे बंद किए तो मन्ना ने एक-एक कर चार गोलियां उसके सीने में उतार दी। कुलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की अवाज सुनकर कुलबीर का दूसरा साथी चमकौर सिंह आगे आया तो आरोपी ने पहले उसके पैर पर गोली मारी और फिर उसे गाड़ी के नीचे कुचल डाला।
विज्ञापन



घटना को अंजाम देने के बाद जब आरोपी फरार हो रहा था तो कुलबीर के साथियों ने उस पर फायरिंग की। एक गोली आरोपी को लगी लेकिन आरोपी जख्मी हालत में फरार हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस ने आरोपी को कुछ ही समय में जख्मी हालत में धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध की दुनिया छोड़ धीरे-धीरे मुख्य धारा में लौट रहा था कुलबीर 
गैंगस्टर कुलबीर नरुआना अपराध की दुनिया को छोड़ धीरे धीरे मुख्य धारा में लौट रहा था। पिछले कुछ साल से कुलबीर नरुआना अपने गांव एवं आस पास के गांव की गरीब लड़कियों की शादी करवाकर समाज सेवा करने में जुटा हुआ था। कुलबीर पर कुछ दिन पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। 21 जून को कुलबीर नरुआना अपने साथियों समेत बाईपास से गुजर रहा था तो एक गाड़ी सवार युवकों ने उस पर लगातार 10 फायर किए थे। कुलबीर की गाड़ी बुलेटप्रूफ थी, जिस कारण उसे और उसके साथियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed