{"_id":"60e43e468ebc3eccc61995d4","slug":"punjab-top-news-06-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बिजली पर सियासी घमासान और सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे कैप्टन... पढ़ें पांच बड़ी खबरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: बिजली पर सियासी घमासान और सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे कैप्टन... पढ़ें पांच बड़ी खबरें
Tue, 06 Jul 2021 05:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Jul 2021 05:19 PM IST
सार
चुनावी वर्ष में पंजाब सरकार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। बिजली संकट से जूझ रहे राज्य के करीब 96 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को कैप्टन 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का तोहफा जल्द देंगे। पूर्व अकाली सरकार द्वारा किए गए बिजली खरीद के 139 समझौतों की समीक्षा के बाद कैप्टन यह बड़ा फैसला लेंगे।
विज्ञापन
पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। वे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। मोहाली में फेज-आठ स्थित पंजाब शिक्षा विभाग के बाहर संघर्ष पर चल रहे अस्थायी टीचर्स ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास की तरफ कूच कर दिया। इस बार वह चंडीगढ़ सीमा में प्रवेश नहीं कर पाए, क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले फेंके। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
पंजाब कांग्रेस का संकट: दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, सोनिया गांधी से मुलाकात कर रखेंगे अपनी बात
पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। वे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। मंगलवार सुबह वे चॉपर में चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हुए। इससे पहले वह दिल्ली में पार्टी आलाकमान द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी से मुलाकात कर चुके हैं। इन दिनों पंजाब कांग्रेस के नेताओं में मतभेद चरम पर है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पंजाब: केजरीवाल की तर्ज पर कैप्टन करेंगे मुफ्त बिजली की घोषणा, पहले खरीद समझौतों की होगी समीक्षा
चुनावी वर्ष में पंजाब सरकार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। बिजली संकट से जूझ रहे राज्य के करीब 96 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को कैप्टन 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का तोहफा जल्द देंगे। पूर्व अकाली सरकार द्वारा किए गए बिजली खरीद के 139 समझौतों की समीक्षा के बाद कैप्टन यह बड़ा फैसला लेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
संकट के बीच राहत भरी खबर: पंजाब को नेशनल ग्रिड से मिलेगी 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली
पंजाब में बिजली संकट के बीच अब घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों के लिए राहत की खबर है। नेशनल लोड डिस्पेच सेंटर नई दिल्ली ने पावरकॉम की अपील पर गौर करते हुए ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाने की अनुमति दे दी है, जिसके तहत अब नेशनल ग्रिड से पावरकॉम 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली ड्रा कर सकेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
हंगामा: नौकरी की मांग कर रहे अस्थायी शिक्षक चंडीगढ़ में घुसे, पुलिस ने वाटन कैनन और आंसू गैस के गोले फेंके
मोहाली में फेज-आठ स्थित पंजाब शिक्षा विभाग के बाहर संघर्ष पर चल रहे अस्थायी टीचर्स ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास की तरफ कूच कर दिया। इस बार वह चंडीगढ़ सीमा में प्रवेश नहीं कर पाए, क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले फेंके।
पढ़ें पूरी खबर...
बठिंडा में वारदात: नापसंद था मां का प्रेमी, युवक ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया
बठिंडा के गांव जस्सी पौ वाली में एक युवक ने अपनी मां के प्रेमी को आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पांच जुलाई को देर रात उसकी मौत हो गई।